Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केजरीवाल आज खाली करेंगे CM आवास, अब से फिरोजशाह रोड का यह बंगला होगा नया पता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। अब वे लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित एक बंगले में रहने चले गए थे।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 04 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
केजरीवाल लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। अब वह लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

वहीं इससे पहले बृहस्पतिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित एक बंगले में रहने चले गए। पार्टी नेताओं ने बताया कि यह आवास आप के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह का आधिकारिक आवास था।

2015 से सीएम आवास में रह रहे थे केजरीवाल 

गौरतलब है कि केजरीवाल द्वारा सीएम आवास छोड़ने का फैसला करने के बाद सांसदों, विधायकों और पार्षदों समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें अपने आवास देने की पेशकश की थी। केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित आवास में 2015 से मुख्यमंत्री के तौर पर रह रहे थे।

नया आवास नई दिल्ली विधानसभा में है

केजरीवाल का नया आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक है। इस आवास में वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि नई दिल्ली क्षेत्र केजरीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी है और वहां रहते हुए वह दिल्ली और अन्य राज्यों में आगामी चुनावों के लिए आप के अभियान की देखरेख करेंगे।

सिसोदिया ने भी अपना बंगला छोड़ा

वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि सिसोदिया ने अपने परिवार के साथ मथुरा रोड स्थित एबी-17 बंगले को छोड़ दिया, जो पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में आवंटित किया गया था। मार्च 2023 में आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद यह बंगला दिल्ली सरकार की मंत्री और अब मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित किया गया था।

उन्होंने कहा कि आतिशी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र के घर में रहती हैं, जबकि सिसोदिया और उनका परिवार मथुरा रोड स्थित बंगले में रह रहा था। उन्होंने कहा कि आतिशी का नया आवास अभी तय नहीं हुआ है, जिन्हें हाल ही में 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

यह भी पढ़ें- 'मेरे साथ रहने का फैसला लिया, आगामी दिल्ली चुनाव में...'; केजरीवाल को अपना घर देने पर क्या बोले अशोक मित्तल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें