Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: पांच माह बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप मुख्यालय में करेंगे संबोधित

Arvind Kejriwal आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:18 AM (IST)
Hero Image
रविवार को आप मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

यह जानकारी साझा करते हुए आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से पार्टी कार्याकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पहले से सौ गुना ज्यादा ताकत से देशहित में काम करने के लिए तैयार है।

आप कार्यकर्ताओं में खुशी

पाठक ने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है, सुप्रीम कोर्ट ने पिंजरे में बंद तोते (सीबीआई) और उसके मालिक केंद्रीय गृह मंत्री को साफ कहा है कि वह इस तरह प्रजातंत्र को बंदी बनाना बंद करें। इससे पूरे देश में एक खुशी की लहर दौड़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर