Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अरविंद केजरीवाल का नया घर फाइनल, 4 अक्टूबर को खाली करेंगे CM आवास; AAP सांसद के घर होंगे शिफ्ट

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal के लिए नई दिल्ली इलाके में एक घर तय हो गया है जहां वह अगले एक-दो दिनों में अपने परिवार के साथ रहेंगे और सिविल लाइंस में फ्लैग स्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे। वह अपने परिवार के साथ आप सांसद अशोक मित्तल के बंगले पर रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:41 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री आवास से शिफ्ट होंगे अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।

अब कहां रहेंगे AAP संयोजक?

ताजा जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव का चुनाव प्रचार का काम देखेंगे। 

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं। 

इस्तीफे के बाद घर छोड़ने का किया था एलान

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। बता दें कि केजरीवाल वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

17 सितंबर को दिया था CM पद से इस्तीफा

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया नियुक्त किया गया था। नियमों के मुताबिक, सीएम को इस्तीफा देने के तीन हफ्ते के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें