Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM पद से केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा- देर आए दुरुस्त आए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह दिल्ली की जनता के हित में है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल को यह कदम पहले ही उठा लेना चाहिए था। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 15 Sep 2024 06:51 PM (IST)
Hero Image
CM पद से केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा को जनता के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केजरीवाल के इस फैसले का सम्मान करती है। ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’ केजरीवाल को यह कदम पहले ही उठा लेना चाहिए था। दिल्ली के हित में अगर वह छह माह पहले इस्तीफा देते, तो जल संकट, जल भराव के कारण हुई 30-35 लोगों की मौत नहीं होती, उन्हें बचाया जा सकता था।

यादव ने सवाल उठाया कि केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने के लिए “48 घंटों“ का इंतजार क्यों? जब निर्णय ले लिया तो इस्तीफे की घोषणा भी साथ ही कर देते। केजरीवाल द्वारा दिल्ली का चुनाव महाराष्ट्र और झारखंड के साथ कराने की मांग करना पूरी तरह नौटंकी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह कहना कि वे जनता के बीच जाएंगे, अगर जनता चाहेगी तभी मुख्यमंत्री पद पर बैठेंगे, भी दिखावा है। वो दिल्ली वालों से झूठी सहानुभूति बटोरना चाहते हैं।

केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब जनता जरूर देगी: देवेंद्र यादव

यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता जागरूक है। वह आम आदमी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार और आप सरकार एवं नगर निगम में सत्तासीन होने के बाद दिल्ली वासियों को नजरअंदाज करने की प्रवृति को पहचान चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुशासन और केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब जनता जरूर देगी।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: केजरीवाल के सामने क्यों आई इस्तीफा देने की नौबत? 48 घंटे बाद कुर्सी छोड़ने की जानिए वजह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर