Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा कर फंसी आतिशी, सत्याग्रह समाप्त करने का बहाना ढूंढ रही', वीरेंद्र सचदेवा का आरोप

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दिल्ली सरकार के मंत्री नई कहानी सुना रहे हैं कि हरियाणा से 1050 एमजीडी पानी सिर्फ एक करोड़ जनता के लिए मिलता है अब यहां की आबादी तीन करोड़ हो गई है। मंत्रियों के इस बयान के अनुसार दिल्ली की दो करोड़ जनता को पानी नहीं मिल रहा है। इसका कारण भी आप की सरकार ही है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 24 Jun 2024 07:12 PM (IST)
Hero Image
'सत्याग्रह समाप्त करने का बहाना ढूंढ रही', वीरेंद्र सचदेवा का आरोप।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा कर फंस गई हैं। वातानुकूलित सत्याग्रह स्थल पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों की बैठक से स्पष्ट है कि अनशन समाप्त करने के बहाने ढूंढे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा दिल्ली सरकार के मंत्री नई कहानी सुना रहे हैं कि हरियाणा से 1050 एमजीडी पानी सिर्फ एक करोड़ जनता के लिए मिलता है, अब यहां की आबादी तीन करोड़ हो गई है। मंत्रियों के इस बयान के अनुसार दिल्ली की दो करोड़ जनता को पानी नहीं मिल रहा है। यदि उनका यह बयान सही है तो फिर मात्र 100 एमजीडी पानी की कम मिलने और 28 लाख लोगों के परेशान होने की बात किस आधार पर कर रही हैं।

'यमुना का पानी नहीं होने का कारण उसकी सफाई नहीं होना'

उन्होंने कहा दिल्ली के हिस्से का पानी यमुना नदी से नहीं बल्कि नहर के माध्यम से यहां पहुंच रहा है। वजीराबाद जलाशय में यमुना का पानी नहीं होने का कारण उसकी सफाई नहीं होना है। जलाशय में गाद होने से पानी वहां नहीं ठहरता है। अरविंद केजरीवाल सरकार को दिल्लीवासियों के हित में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से अतिरिक्त पानी की मांग करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल को जमानत दिए जाने के खिलाफ ED ने HC में लिखित जवाब दाखिल किया, कल आएगा निर्णय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें