Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salil Kapoor Suicide Case: घर के मंदिर में चुनी 'मौत', सुसाइड नोट में बताई वजह; क्या प्रताड़ना से टूट गए थे कपूर?

Salil Kapoor Suicide Case एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष ने मंगलवार को अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने घर से मंदिर में ही अपनी मौत को चुन लिया। उधर इस हाईप्रोफाइल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। Former Atlas Cycles President Suicide Case वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या की वजह बताई गई है।

By mohammed saqib Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 03 Sep 2024 10:29 PM (IST)
Hero Image
Salil Kapoor Suicide Case एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Former Atlas Cycles President Salil Kapoor Suicide Case एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार को घर के मंदिर में खुद ही अपनी मौत को चुन लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, कपूर ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी आत्महत्या की वजह भी बताई है।

सलिल कपूर Salil Kapoor Suicide Case मंगलवार को तुगलक रोड स्थित अपने तीन मंजिला घर में भूतल पर बने मंदिर के पास मृत पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्हाेंने आर्थिक तंगी और चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सलिल कपूर के मैनेजर को उनका शव घर के अंदर बने मंदिर के पास खून से लथपथ मिला। उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार, सलिल अपने परिवार व मैनेजर के साथ तुगलक स्थित अपने घर में रहते थे। पत्नी, दो बेटे और एक बेटी उनसे अलग रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से फिंगरप्रिंट के नमूने उठाए। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें चार लोगों के नामों का जिक्र करते हुए काफी समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

भाभी ने भी इसी घर में की थी आत्महत्या

जनवरी 2020 में कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी इसी घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट छोड़ते हुए उन्होंने परिवार के सदस्यों से खुद का ख्याल रखने को कहा था, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बताई थी।

यह भी पढ़ें- Salil Kapoor: सलिल कपूर की भाभी ने भी इसी घर में मौत को लगाया था गले, सुसाइड नोट में लिखा था- ख्याल रखना

2015 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 2015 में दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कालोनी में नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कपूर को गिरफ्तार किया था। उन पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Aparajita Bill: क्या है बंगाल का नया अपराजिता कानून? कब और किसे होगी फांसी की सजा, जानिए सबकुछ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर