Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आस्ट्रेलिया का मशहूर इमर्सिव मल्टीमीडिया इंस्टालेशन वॉकिंग थ्रू ए सांगलाइन अब दिल्ली में भी

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त माननीय फिलिप ग्रीन ने कहा कि आस्ट्रेलिया को यह सौभाग्य प्राप्त है कि उसकी धरती पर दुनिया की सबसे पुरानी सतत निरंतर संस्कृति का घर है। हमारे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि हम किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट के सहयोग से वॉकिंग थ्रू अ सांगलाइन को दिल्ली लाने में सक्षम हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Anurag Mishra Updated: Sat, 29 Jun 2024 04:53 PM (IST)
Hero Image
आस्ट्रेलियाई उच्चायोग नई दिल्ली में इमर्सिव मल्टीमीडिया इंस्टालेशन वॉकिंग थ्रू ए सांगलाइन की अनूठी प्रदर्शनी लेकर आए हैं।

 नई दिल्ली, जागरण डेस्क। भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायोग किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट के साथ मिलकर नई दिल्ली में इमर्सिव मल्टीमीडिया इंस्टालेशन वॉकिंग थ्रू ए सांगलाइन (डब्ल्यूटीएएस)

की अनूठी प्रदर्शनी दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। यह नाटकीय डिजिटल के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित विश्वस्तरीय प्रशंसित एवं चर्चित प्रदर्शनी सांगलाइंस : ट्रैकिंग द सेवन सिस्टर्स पर आधारित है।

सांगलाइंस : ट्रैकिंग द सेवन सिस्टर्स, आस्ट्रेलिया के इंडीजिनियस निवासियों की प्रदर्शनी है जिसमें 100 से भी अधिक कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। 2017 में विकसित यह प्रदर्शनी म्यूजियम में आने वाले लोगों को डिजिटल अनुभव की एक ऐसी यात्रा पर लेकर जाती है, जहां कला, इंडीजिनियस वॉयसेज, नई-नई तरह के मल्टीमीडिया एवं अन्य डिजिटल अनुभवों को वे महसूस कर पाते हैं।

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त माननीय फिलिप ग्रीन ने कहा कि आस्ट्रेलिया को यह सौभाग्य प्राप्त है कि उसकी धरती पर दुनिया की सबसे पुरानी सतत निरंतर संस्कृति का घर है। हमारे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि हम किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट के सहयोग से वॉकिंग थ्रू अ सांगलाइन को दिल्ली लाने में सक्षम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी दर्शकों को आधुनिक एवं नई तकनीक के माध्यम से हमारी समृद्ध इंडीजिनियस संस्कृति और इतिहास की प्राचीन कहानियों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी। मुझे गर्व है कि कला के माध्यम से हम आस्ट्रेलिया के माध्यम से हम आस्ट्रेलिया के फर्स्ट नेशंस की कहानियों औऱ उनके ज्ञान को भारत में लोगों के साथ साझा कर पाएंगे।

भारत में अप्रैल 2024 में मुंबई में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के बाद यह प्रदर्शनी फिलहाल दिल्ली की जनता को मंत्रमुग्ध कर रही है। दिल्ली में यह प्रदर्शनी केएनएमए साकेत में 10 जुलाई तक प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद यह प्रदर्शनी बेंगलुरू जाएगी।

आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय की निदेशक कैथरीन मैकमोहन ने इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम किरण नाडर कला संग्रहालय के बहुत आभारी है कि उन्होंने इस प्रदर्शनी को भव्य पैमाने पर आयोजित किया है। हमें इस बात से भी रोमांच महसूस हो रहा है कि पहली बार हम विश्वस्तरीय प्रशंसित एवं चर्चित प्रदर्शनी सांगलाइंस : ट्रैकिंग द सेवन सिस्टर्स के मूल गुंबद वीडियो को यहां दिल्ली में प्रस्तुत कर रहे हैं।

किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट की निदेशक और मुख्य क्यूरेटर रूबीना करोडे ने कहा कि किरण नाडर म्यूजियम ऑफ आर्ट में वॉकिंग थ्रू ए सांगलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के बाहर के देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला को सार्वजनिक जुड़ाव में लाने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा विकसित यह इमर्सिव प्रदर्शनी न केवल सेवन सिस्टर्स सांगलाइन की गहन कथाओं का परिचय देता है, बल्कि समकालीन दर्शकों के साथ प्राचीन विरासतों को जोड़ने के हमारे दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

पारंपरिक कहानियों को नई मल्टीमीडिया तकनीक के साथ जोड़कर सामने लाना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है जो पीढ़ियों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती है। इस तरह के अनूठे सहयोग से द्वारा हम उनके समुदायों और उनकी भूमि की कहानियों के माध्यम से साझा मानव विरासत और प्राचीन संस्कृतियों के ज्ञान के प्रति गहरी समझ औऱ जुड़ाव को आगे ले जाने की उम्मीद करते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें