Move to Jagran APP

क्या आपने कभी गुटखा खाने वाले को टोका है? दिल्ली में पान मसाला थूकने से मना करने पर तोड़ा दांत, काटे होंठ

वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में एक व्यक्ति को गुटखा थूकने से मना करना भारी पड़ गया। आरोपित ने पहले पीड़ित के मुंह पर मुक्का मारकर उनका दांत तोड़ दिया। उसके बाद आरोपित ने पीड़ित के होंठों को दांतों से चबा लिया और होंठ कट कर अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 08 Oct 2023 09:03 PM (IST)
Hero Image
गुटखा थूकने से मना करने पर तोड़े दांत, होंठ काट कर अलग किए (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में एक व्यक्ति को गुटखा थूकने से मना करना भारी पड़ गया। आरोपित ने पहले पीड़ित के मुंह पर मुक्का मारकर उनका दांत तोड़ दिया। उसके बाद आरोपित ने पीड़ित के होंठों को दांतों से चबा लिया और होंठ कट कर अलग हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल की पहचान ओम प्रकाश(54) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्जकर आरोपित मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में आरोपित जमानत पर बाहर है।

बिहार के रहने वाले हैं पीड़ित

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। वह परिवार के साथ महिपालपुर में किराए के मकान में पिछले 20 साल से रह रहे हैं। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में चौकीदारी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। जिस मकान में वह रहते हैं, उस मकान के केयरटेकर भी है।

रोज छत पर थूकने का है आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक उनकी छत पर आकर रोज गुटखा खाकर इधर-उधर थूकता है। कई बार उन्होंने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। चार अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे आरोपित छत पर खड़ा होकर गुटखा खाकर थूक रहा था।

ये भी पढ़ें- नेपाल में जीता गोल्ड मेडल... और एक गलती ने बना दिया हथियार तस्कर, दिल्ली पुलिस ने बदमाश से बरामद की 28 पिस्टल

अपने दांतों से होंठ काटकर अलग किया

पीड़ित ने आरोपित को ऐसा करने से मना किया। इस पर आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़ित का दांत तोड़कर और होंठ काटकर अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित जैसे-तैसे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि उनके होंठ की प्लास्टिक सर्जरी हुई है।

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर NDMC की फजीहत! अंग्रेजी में सिंगापुर की स्पेलिंग लिखी गलत; उच्चायुक्त ने कहा- चेक करना हमेशा...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें