Late Trains: दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बुरी खबर, बारिश के कारण कई ट्रेनें लेट; यहां देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली से बिहार (Delhi to Bihar Train) और बिहार से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए बुरी खबर है। मूसलाधार बारिश और जगह -जगह पर निर्माण कार्य के कारण अभी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दूसरे रूट पर चलने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्हें घंटों ट्रेनों की इंतजार करना पड़ रहा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। शुक्रवार को 15 से अधिक ट्रेनें दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर दो घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। सबसे अधिक विलंब से तमिलनाडु एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे की देरी से चल रही है। विलंब से चलने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
बारिश के कारण कई ट्रेनें चल रही देरी से
आनंद विहार टर्मिनल-गया विशेष (02398) सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार से चलती है। फिलहाल यह 8.05 की देरी से शाम पौने पांच बजे चलेगी। वहीं, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर (02570) अपने निर्धारित समय दोपहर 12.15 की जगह पांच घंटे की देरी से शाम सवा पांज बजे और नई दिल्ली-मालदा टाउन विशेष (03414) अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10.30 की जगह पांच घंटे के विलंब से अपराह्न साढ़े तीन बजे रवाना होगी।
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम | ट्रेन संख्या | देरी का समय |
चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस | 12621 | 11.45 घंटे |
दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस | 02569 | सवा सात घंटे |
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस | 02563 | सवा छह घंटे |
मालदा टाउन-नई दिल्ली विशेष | 03413 | सवा चार घंटे |
श्री माता वैष्णो देवी-डा. अंबेडकर नगर विशेष | 09322 | साढ़े तीन घंटे |
यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 12649 | साढ़े पांच घंटे |
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस | 12189 | दो घंटे |
कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस | 15707 | पौन छह घंटे |
कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस | 12312 | साढ़े तीन घंटे |
जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस | 18310 | ढाई घंटे |
जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस | 14662 | पौने तीन घंटे |
गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष | 02397 | आठ घंटे |
बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 04055 | तीन घंटे |
मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस | 12557 | ढाई घंटे |
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस | 12595 | सवा दो घंटे |