Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खराब मौसम का पड़ रहा हवाई यात्रा पर असर, सवा सौ फ्लाइट ने भरी देरी से उड़ान; यात्री हो रहे परेशान

देशभर में अभी मानसून का असर बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है। जिस कारण से लेकर जमीन से लेकर आसमान तक की यात्रा पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को सवा सौ उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। गुवाहाटी की उड़ान में 11 घंटे की देरी देखी गई। इस कारण से आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:26 AM (IST)
Hero Image
Delhi News: सवा सौ उड़ानों के प्रस्थान में देरी, गुवाहाटी की उड़ान में 11 घंटे की देरी। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शुक्रवार को सवा सौ उड़ानों में विलंब की स्थिति आईजीआई एयरपोर्ट पर देखने को मिली। विलंबन की सर्वाधिक मार स्पाइसजेट के यात्रियों को उठानी पड़ी। स्पाइसजेट की गुवाहाटी जाने वाली उड़ान 11 घंटे विलंब से गंतव्य के लिए प्रस्थान की गई।

अहमदाबाद की उड़ान में सात घंटे की देखी गई देरी

इसी तरह अहमदाबाद की उड़ान में सात घंटे विलंब की स्थिति रही। श्रीनगर की उड़ान में पांच घंटे, मुंबई की उड़ान चार घंटे विलंब से रवाना हुई। कई दिनों दरभंगा की उड़ान में विलंब दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी दरभंगा की उड़ान चार घंटे की देरी से रवाना हुई।

बागडोगरा, शिमला आदि  उड़ानें हुईं रद्द 

स्पाइसजेट के अलावा अन्य एयरलाइंस की अधिकांश उड़ानों में आधे से एक घंटे की देरी हुई। सवा सौ उड़ानों के प्रस्थान में विलंब हुआ। बागडोगरा, शिमला, उदयपुर, जगदलपुर, हैदराबाद, गोवा व जयपुर की उड़ानें रद हुईं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें