Move to Jagran APP

आधी रात को 'बार' का नजारा देखकर हैरान रह गई दिल्ली पुलिस, चल रहा था 'गंदा काम'

बार में तीन लड़कियां म्यूजिक पर छोटे कपड़ों में ठुमके लगा रहीं थीं। वहीं शराब पी रहे लोग भी फुल मस्ती कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां खामोशी छा गई।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 01 Nov 2018 08:12 AM (IST)
Hero Image
आधी रात को 'बार' का नजारा देखकर हैरान रह गई दिल्ली पुलिस, चल रहा था 'गंदा काम'

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई की तर्ज पर दिल्ली के पहाड़गंज के बार में लड़कियों के कैबरे डांस के बीच जाम छलकाया जा रहा था। पहाड़गंज पुलिस ने आधी रात में स्टेप्लर लॉज एंड बार पर छापा मार कर तीन लड़कियों के साथ ही बार स्वामी हितेश गाबा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पचकुइंया रोड पर स्थित स्टेप्लर लॉन्ज एंड बार में लड़कियों से डांस कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष पहाड़गंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में यहां छापा मारा तो शराब पीने वालों की महफिल जमी हुई थी।

यहां पर लोगों के बीच तीन लड़कियां म्यूजिक पर छोटे कपड़ों में ठुमके लगा रहीं थीं। वहीं शराब पी रहे लोग भी फुल मस्ती कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां खामोशी छा गई।

पहाड़गंज पुलिस ने इस मामले में बार मालिक हितेश गाबा के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन, एक्साइज एक्ट व दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि दो हफ्ते पहले भी पुलिस ने पहाड़गंज के एक बार पर कार्रवाई की थी। वहां भी बार के अंदर लड़कियां नाचती हुई मिली थीं।

यहां पर बता दें कि मुंबई में डांस बार कई सालों से बंद हैं, इसलिए अब एजेंट देश की लड़कियों को मुंबई के रास्ते खाड़ी देशों में भेज रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ ने ऐसे तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी का भी कहना है कि एजेंटों को खाड़ी देशों के होटेल मालिकों से प्रति लड़की भेजने पर डेढ़ लाख रुपये मिलते थे। ऐसे में लड़कियों को वहां भेज दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लड़कियां दिल्ली जैसे शहरों में आकर पैसे के लिए यह काम करती हैं। 

यह भी पढ़ेंः मां ने ही अपनी जवान बेटी का करवाया दुष्कर्म, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ेंः जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाला बार-बार बयान बदल पुलिस को कर रहा गुमराह

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।