Move to Jagran APP

दिल्ली-हरियाणा के बीच सफर करने वालों को अगले साल मिलने जा रही ये बड़ी राहत

पिछले साल वडुसराय और निर्मलधाम में भी पुलियों की जगह चार चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। अगले साल तक इन पुलों का निर्माण कार्य पुरा होना तय माना जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Fri, 06 Nov 2020 09:39 AM (IST)
Hero Image
पहले की तुलना में वाहनों को ज्यादा रफ्तार भर सकेंगे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। विकासपुरी और चंद्र विहार के बीच नजफगढ़ नाले पर पुरानी पुलिया की जगह दो लेन का नया पुल बनने के बाद नांगलाई व विकासपुरी से आने जानेवाले वाहनों का राह आसान हो गया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली आने जानेवाले वाहन सवारों को भी इसका फायदा मिल रहा है । इसी तरह से नजफगढ़ क्षेत्र में झटीकरा, वडुसराय, निर्मल धाम में पुलियों की जगह चार चार और छावला छह लेन का नया पुल बनाने का काम चल रहा है। इस रास्ते गुरुग्राम और नजफगढ़ के बीच भारी संख्या में वाहन सवार आते जाते हैं। ऐसे में अगले साल तक जब यह पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। तब हरियाणा और दिल्ली सीमा से आने जानेवाले वाहन सवारों को राहत मिलेगी।

पहले की तुलना में वाहनों को ज्यादा रफ्तार भर सकेंगे। फिलहाल, इन जगहों पर पुरानी पुलियों के माध्यम से ही आना जाना पड़ रहा है। चूंकि, इन पुलियों के माध्यम से एक समय में एक ओर से ही वाहन निकल सकते हैं। ऐसे में दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को निकलने तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इन मार्गों से आने जाने में काफी वक्त लग रहा है।

अभी तक नजफगढ़ बिजवासन रोड पर बिजवासन में रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज और अंडरपास से वाहन सवारों को काफी राहत मिली। इसी मार्ग पर पिछले साल सीमा सुरक्षा बल कैंप के समीप छावला में पुलिया की जगह छह लेन के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी छावला पुल से बिजवासन फ्लाईओवर तक के मार्ग को चौड़ीकरण की योजना है। अगले साल तक पुलिया के साथ सड़क चौड़ीकरण का काम भी पूरा होना तय माना जा रहा है। इसके बाद इस मार्ग पर किसी तरह का अवरोधक नहीं रह जाएगा। पिछले साल वडुसराय और निर्मलधाम में भी पुलियों की जगह चार चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। अगले साल तक इन पुलों का निर्माण कार्य पुरा होना तय माना जा रहा है।

हालांकि, इससे पहले झटीकरा में पुलिया की जगह चार लेन के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। अब इसका निर्माण कार्य पुरा हो चुका है। लेकिन अभी तक खोला नहीं जा सका है। दैनिक जागरण से बातचीत में बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप नायक का कहा कि जो वाहन सवार झटीकरा से निकलते हैं वे हरियाणा के गुरूग्राम की सीमा में धर्मपुर गांव के जरिए प्रवेश करते हैं। इस पुल का निर्माण कार्य पुरा होने के बाद हरियाणा की सीमा में सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि इसी साल इस पुल को खोल दिया जाएगा। प्रदीप नायक ने यह भी कहा कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास वडुसराय, निर्मलधाम और छावला पुल का निर्माण कार्य ही मुख्य परियोजनाएं हैं। इसलिए पूरा ध्यान इन्हीं परियोजनाओं पर केंद्रित है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।