दिल्ली BJP में बड़ा फेरबदल, राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष; विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त
दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी। बता दें विष्णु मित्तल इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी।
बता दें, विष्णु मित्तल फिलहाल दिल्ली बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें पार्टी ने अब महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं, राजकुमार भाटिया मनोनीत पार्षद हैं। वह आदर्श नगर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के निर्देशानुसार श्री राजकुमार भाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री @visshnumittal को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। pic.twitter.com/iGEaEBgEth— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 8, 2024
विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में बीजेपी
बता दें, मिशन विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अधिकारी एक्टिव मोड में है। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा न देने और जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था।