Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली BJP में बड़ा फेरबदल, राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष; विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त

दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी। बता दें विष्णु मित्तल इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 08 Jul 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी। 

बता दें, विष्णु मित्तल फिलहाल दिल्ली बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें पार्टी ने अब महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं, राजकुमार भाटिया मनोनीत पार्षद हैं। वह आदर्श नगर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में बीजेपी

बता दें, मिशन विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अधिकारी एक्टिव मोड में है। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा न देने और जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था।

ये भी पढ़ें- 'भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है दिल्ली की जनता...', प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बोले वीरेंद्र सचदेवा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें