Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले को मारी गोली, चश्मदीद ने घटना का बताया आंखों देखा हाल

Delhi Crime News राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित रविदास मार्ग पर गुरुवार रात बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले को गोली मारी। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आइसक्रीम विक्रेता खून से लथपथ था। वह यूपी के सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने वारदात का आंखों देखा हाल बताया।

By rais rais Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 06 Sep 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: बदमाशों ने कनपटी के पास मारी गोली। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। (Govindpuri crime) गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित रविदास मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने आइसक्रीम विक्रेता को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में

देर रात गोली चलने की घटना से इलाके के लोग दहशत में आ गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आरोपित फरार हो चुके थे। घायल आइसक्रीम विक्रेता (Govindpuri icecream vendor Shot) खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे कनपटी के पास गोली मारी गई है। स्थानीय निवासियों ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस महकमे के आला अफसर भी पहुंचे।

आनन-फानन घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से वारदात को लेकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि कितने राउंड फायरिंग हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायल विजय मौर्य उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाला है।

बाइक पर दो लोग आए और गोली चला दी-गवाह

परिवार सुल्तानपुर में ही रहता है। गोविंदपुरी में वे पिछले दो वर्ष से आइसक्रीम की दुकान लगाते हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और विजय मौर्य पर गोली चला दी।

आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले दोनों फरार हो गए। घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Accident: बैरिकेड से टकराकर पलटा ट्रक, दबकर रैपिडो चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर