Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाले दुष्कर्म के आरोपित को बचा रही AAP सरकार, भाजपा का CM केजरीवाल पर आरोप

Delhi Politics दिल्ली के तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला शख्स नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित है। भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर दुष्कर्म के आरोपित को बचाने का आरोप लगाया है।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Tue, 22 Nov 2022 03:00 PM (IST)
Hero Image
सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाले दुष्कर्म के आरोपित को बचा रही AAP सरकार, भाजपा का CM केजरीवाल पर आरोप

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के आरोपित द्वारा जेल में सत्येंद्र जैन का मसाज करने की बात सामने आने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को भी दिल्ली सरकार बचाने में लगी हुई है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनता से माफी मांगते हुए सत्येंद्र जैन को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने संविधान की शपथ का पालन नहीं किया है। उन्हें बताना चाहिए उनकी सरकार पीड़ित बच्ची के साथ खड़ी है या आरोपित के साथ।

कार्रवाई की जगह बचाव कर रही आप सरकार

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जैन के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका बचाव करते हुए तर्क देते हैं कि किसी की बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उनसे जनता पूछ रही है कि जेल में मंत्री का मसाज किस नियम के तहत हो रहा है? नियमों का उल्लंघन कर आसपास लोग क्यों खड़े हैं और उन्हें सुविधाएं क्यों उपलब्ध कराई जा रही है? अब यह बात सामने आई है कि जैन का मसाज करने वाला व्यक्ति नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित है।

दुष्कर्म के आरोपित को बचाने का आरोप

पॉक्सो एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला चल रहा है। इस तरह के संगीन अपराध मामले के आरोपित को मंत्री अपने बैरक में बुलाकर मसाज कराते हैं। यह इसलिए संभव है क्योंकि अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्री को खुली छूट देते हैं। दुष्कर्म के आरोपित को भी संरक्षण दिया जा रहा है। यह गंभीर मामला है। आरोपित जब मंत्री को मसाज करता है तो उसे सजा कैसे मिलेगी?

फिजियोथेरेपिस्ट का दावे पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन को हटाने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें सार्वजनिक मंच से इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंनेक कहा कि सिसोदिया ने गैरकानूनी काम को सही ठहराया था इसके लिए उन्हें भी माफी मांगनी चाहिए। किसी भी बच्ची की अस्मिता के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सिसोदिया को बताना चाहिए जैन को मसाज करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट कहां से बुलाए गए थे।  

Shraddha Murder: 'ज्यादा समय होने के कारण भूल गया हूं, गुस्से में हुआ मर्डर' जज के सामने आफताब ने कबूला गुनाह

Shraddha Murder Case: आफताब की चाहत होगी पूरी, मां-बाप से करेगा मुलाकात; दिल्ली की कोर्ट ने मिली अनुमति