Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ED की कस्टडी से केजरीवाल द्वारा आदेश जारी करने का मामला, भाजपा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी शिकायत

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से प्रशासनिक आदेश जारी करने के खिलाफ दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलकर दिल्ली सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली सीएम को गिरफ्तार किया था।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:52 AM (IST)
Hero Image
कस्टडी से केजरीवाल द्वारा आदेश जारी करने का मामला, भाजपा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी शिकायत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री द्वारा आदेश जारी करने की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने जल बोर्ड के बाद स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आदेश जारी किया है। भाजपा इसे गैरकानूनी बताते हुए प्रचार पाने का तरीका बताया है। पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। 

ईडी की हिरासत से जारी नहीं कर सकते आदेश- भाजपा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय जाकर दिल्ली पुलिस आयुक्त को इस मामले की लिखित शिकायत दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि ईडी की हिरासत से कोई व्यक्ति आदेश जारी नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal Arrest: जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार, BJP ने LG को दी शिकायत

मुख्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

दिल्ली सरकार के मंत्री लिखित आदेश मीडिया के सामने पढ़कर यह दावा कर रहे हैं कि इसे हिरासत में रहते हुए मुख्यमंत्री ने जारी किया है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्रियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपराज्यपाल से भी इस मामले की लिखित शिकायत की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले नौ वर्षों में मुख्यमंत्री को दिल्लीवासियों की समस्या याद नहीं आई। अब गिरफ्तार होने के बाद वह दिल्लीवासियों की पेयजल आपूर्ति, सीवर की समस्या, मोहल्ला क्लिनिक में दवा व टेस्ट की सुविधा नहीं मिलने की याद आ रही है। भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आदेश जारी हो रहे हैं। दिल्लीवासी अब भ्रमित नहीं होंगे क्योंकि वह मुख्यमंत्री व उनकी सरकार के भ्रष्टाचार को जान गए हैं।