Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव में प्रत्याशी को लेकर असमंजस में भाजपा, किसके पास हैं कितने सदस्य?

Delhi Mayor Election जब निगम में मेयर और उप मेयर चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा ने अपनी पार्षद रेखा गुप्ता और कमल बांगड़ी को प्रत्याशी के तौर पर उतार दिया था। हालांकि 22 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हार गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 17 Apr 2023 09:10 AM (IST)
Hero Image
Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव में प्रत्याशी को लेकर असमंजस में भाजपा, किसके पास हैं कितने सदस्य?

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम की सियासत में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) में घमासान जारी है। इसको लेकर दो मामले कोर्ट में लंबित हैं। अब आगे सियासत क्या मोड़ लेगी, यह तो भविष्य के गर्भ में ही छिपा है, लेकिन 26 अप्रैल को होने वाले मेयर चुनाव को लेकर भाजपा असमंजस में है।

भाजपा मेयर और उप मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगी या नहीं, इसको लेकर असमंजस है। चूंकि सोमवार और मंगलवार को ही मेयर व उप मेयर पद पर नामांकन किए जा सकते हैं। ऐसे में अब तक इस पर आखिरी निर्णय न लिए जाने पर भाजपा की नीति स्पष्ट नहीं हो रही है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों में भाजपा को 104 सीटों पर ही विजय मिली थी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 134 सीटें मिली थी। बाद में दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे भाजपा पार्षदों की संख्या 106 हो गई थी। इसके बावजूद फरवरी में हुए मेयर और उपमेयर चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।

सात दिसंबर 2022 को निगम चुनाव के नतीजे आए थे। उस दिन भी भाजपा ने अपना मेयर बनाने का दावा कर दिया था। हालांकि भाजपा बाद में इससे मुकर गई थी। इसके बाद जब निगम में मेयर और उप मेयर चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा ने अपनी पार्षद रेखा गुप्ता और कमल बांगड़ी को प्रत्याशी के तौर पर उतार दिया था। हालांकि 22 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हार गए थे। अब चूंकि 26 अप्रैल को मेयर व उप मेयर पद पर चुनाव होना है तो फिर से इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 18 अप्रैल इसके लिए आखिरी दिन है।

अभी तक तय नहीं हुआ है नेता प्रतिपक्ष मेयर और उप मेयर चुनाव में हारने के बाद भी विपक्ष में बैठी भाजपा अभी तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है। हालांकि अभी तक वरिष्ठ पार्षद कमलजीत सहरावत और शिखा राय भाजपा पार्षदों का नेतृत्व करतीं हैं। नेता प्रतिपक्ष तय न होने की वजह बजट बैठक में नेता सदन मुकेश गोयल ने भी चुटकी भी ली थी कि वह किसे नेता प्रतिपक्ष के रूप पर संबोधित करें, क्योंकि अभी भाजपा ने यह तय ही नहीं किया है।

किसके पास हैं कितने सदस्य

प्रत्याशी तय करने पर दो धड़े में बंटी भाजपा दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार मेयर व उप मेयर पद पर प्रत्याशी उतारने पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि पार्टी के कुछ नेता प्रत्याशी उतारने के पक्ष में हैं और कुछ नहीं है।

पिछले मेयर चुनाव में भी यही स्थिति हुई तो आखिर तक मना करते-करते भाजपा ने प्रत्याशी उतार ही दिए थे। ऐसे में मंगलवार तक होने वाले नामांकन पर सभी की नजर रहेगी। भाजपा प्रत्याशी नामांकन करते हैं तो सदन में फिर हंगामा चुनाव के दौरान हो सकता है। नामांकन न करने की स्थिति में आप के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हो जाएगी।