Move to Jagran APP

केंद्र सरकार ने बढ़ाई बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

Delhi News केंद्र सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। यह निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया है। अरविंद सिंह लवली को मिली इस सुरक्षा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं अरविंद सिंह लवली के परिवार वाले भी खुश हैं। आगे विस्तार से पूरी खबर पढ़िए।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 12:08 PM (IST)
Hero Image
गृह मंत्रालय द्वारा बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली को Y+ (Y Plus Security) की सुरक्षा दी गई है। इससे लवली के समर्थकों में खुशी की लहर है।

इसी साल मई में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे लवली

बता दें कि अरविंद सिंह लवली ने इसी साल माई माह में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अरविंद सिंह ने कहा कि वो राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन भाजपा नहीं छोड़ेंगे।

2018 में वापस कांग्रेस में हो गए थे शामिल

बताया गया कि अरविंद सिंह लवली ने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और अप्रैल 2017 में मलिक के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, कुछ महीनों के भीतर वह 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।

बता दें कि अरविंद सिंह लवली ने पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक सहित दिल्ली कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा ज्वाइन की थी।

बताते चले कि अरविंद सिंह लवली 2018 से कांग्रेस में थे। उन्होंने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पसंद को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के चलते कांग्रेस छोड़ दी थी।

इस बार हमने ठंडे दिमाग से फैसला लिया

कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली ने कहा कि पिछली बार मैंने गुस्से के कारण कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि, इस बार हमने ठंडे दिमाग और बहुत सोच-विचार के साथ फैसला लिया है। अब हम बीजेपी में ही राजनीति करेंगे या राजनीति छोड़ देंगे।

अरविंद सिंह लवली के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले थे सचदेवा

वहीं, अरविंद सिंह लवली के बीजेपी ज्वाइन करने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि वह और अन्य नेता पार्टी में अपनी भूमिका तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। लवली ने कहा था कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे अहम होती है और उन्हें जहां भी जाने को कहा जाएगा, वह उस भूमिका को निभाएंगे और पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बच्‍चों का आपत्‍त‍िजनक वीडियो बेच रहा था किशोर, पर्दाफाश के बाद मचा हड़कंप

बता दें कि लवली दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में से एक थे। उन्होंने संकेत दिया था कि आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस के कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Varanasi News: सिरफिरे नेपाली युवक ने फावड़े से पांच पर किया हमला, साजिश समझ आक्रोशित हुए लोग

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।