Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DTC Bus में मार्शलों की बहाली को लेकर CM आतिशी से मिलेंगे बीजेपी विधायक, दिल्ली सरकार पर उठाए कई सवाल

Delhi News दिल्ली बीजेपी के विधायक शनिवार को मुख्यमंत्री आतिशी से मुलाकात करने वाले हैं। यह मुलाकात DTC Bus में मार्शलों की सेवा बहाल करने की मांग लेकर है। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने कहा कि डीटीसी के लगभग 10 हजार मार्शलों को तत्कालीन सीएम केजरीवाल ने पिछले साल 11 अक्टूबर को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया था।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 04 Oct 2024 06:11 PM (IST)
Hero Image
Atishi News: मार्शलों की सेवा बहाल करने की मांग को लेकर आतिशी से मिलेंगे भाजपा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नौकरी से निकाले गए डीटीसी के लगभग 10 हजार मार्शलों की सेवा बहाल करने की मांग को लेकर भाजपा विधायक शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से मिलेंगे।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने कहा, भाजपा विधायक दल द्वारा विधानसभा में मार्शलों को बहाल कर उनकी सेवा स्थायी करने से संबंधित रखे गए प्रस्ताव को चर्चा के पश्चात पारित किया गया था। आगे का काम सरकार का है।

मार्शलों को नौकरी पर नहीं रखना चाहती है सरकार-भाजपा

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, कैबिनेट की अनुमति के बाद इसे उपराज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाना है। सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। मार्शलों को गुमराह करने के लिए तीन अक्टूबर को एलजी से मिलने की झूठी घोषणा की गई, क्योंकि वह उन्हें नौकरी पर वापस नहीं रखना चाहती है।

उन्होंने कहा, पिछले वर्ष 11 अक्टूबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इन्हें नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया था। यह सरकार युवाओं को धोखा दे रही है।

बीजेपी ने लगाए कई आरोप

गेस्ट टीचर्स, संविदा पर रखे गए कर्मचारी, डॉक्टर व अन्य के साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उन्हें समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता है। बस मार्शलों की तैनाती के समय अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro की येलो लाइन पर रविवार को देरी से चलेगी मेट्रो, DMRC ने बताई टाइमिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें