Move to Jagran APP

राजनीतिक विद्वेष भूल एक साथ जुटे BJP सांसद और AAP विधायक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिलकर किया योग

दिल्ली लाफ्टर क्लब की ओर से रोहिणी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अरुण सेठी ने योग के महत्व के बारे में और योग से होने वाले आध्यात्मिक शारीरिक और मानसिक लाभ की जानकारी दी। उन्होंने व्यायाम और प्राणायाम के आलवा हास्य योग की कुछ क्रिया कराईं। इसके बाद डॉक्टर आशीष जैन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के टिप्स बताए।

By dharmendra yadav Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:58 PM (IST)
Hero Image
राजनीतिक विद्वेष भूल एक साथ जुटे BJP सांसद और AAP विधायक

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मॉडल टाउन में योग दिव्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रवीण खंडेलवाल के साथ आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने भी योग किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य सतीश कुमार अब्बी ने लोगों को योगाभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि योग जीवन तत्व, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, स्ट्रेचिंग और शक्ति प्रशिक्षण और शरीर में संतुलन के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल देवराहा, सरदार कुलदीप सिंह के अलावा नीरज जैन, श्याम वाधवा, प्रकाश चंद, सुमित सतीजा, अभिषेक, राम दयाल, भारती गुप्ता,अनीता मिश्रा, परविता आदि मौजूद रहे।

दिल्ली लाफ्टर क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली लाफ्टर क्लब की ओर से रोहिणी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अरुण सेठी ने योग के महत्व के बारे में और योग से होने वाले आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक लाभ की जानकारी दी। उन्होंने व्यायाम और प्राणायाम के आलवा हास्य योग की कुछ क्रिया कराईं।

इसके बाद डॉक्टर आशीष जैन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के टिप्स बताए। कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष नीलम वढेरा, सचिव आदिश कुमार और कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल के आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर ED ने हाईकोर्ट में दिया जवाब, कहा- गलत सामग्री के आधार पर दी गई थी राहत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।