Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गणतंत्र दिवस की परेड से क्यों हटी दिल्ली-पंजाब की झांकी? सियासी बवाल के बीच BJP ने बताई वजह

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर इस बार भी दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया है। भाजपा ने दिल्ली सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए बताया कि आखिर क्यों झांकी को रिजेक्ट किया।

By Shyamji Tiwari Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Fri, 29 Dec 2023 05:19 PM (IST)
Hero Image
गणतंत्र दिवस की परेड से क्यों हटी दिल्ली-पंजाब की झांकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर इस बार भी दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी। दिल्ली के साथ पंजाब की भी झांकी परेड का हिस्सा नहीं होगी। परेड से दिल्ली और पंजाब की झांकी रिजेक्ट होने के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया दुर्भावना से प्रेरित

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की झांकी को केंद्र सरकार बार-बार रद्द कर देती है। उनके अनुसार भाजपा का यह कहना कि झांकी को स्वीकृति देना या ना देना झांकी के विषय पर निर्भर करता है, यह बयान ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि झांकी की थीम केंद्र सरकार देती है और इसको लेकर कोई प्रतियोगिता नहीं होती। केंद्र सरकार ने इस बार दिल्ली की झांकी की थीम 'विकसित भारत' दी थी। केंद्र के सुझाव पर झांकी में कुछ बदलाव भी किए गए थे। यदि कुछ और सुझाव दिए जाते तो उसमें भी बदलाव किया जाता। झांकी में दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को दिखाया गया था।

आप नेता सच्चाई स्वीकार नहीं कर रहे- BJP

वहीं, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप के नेता सच्चाई स्वीकार नहीं कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रभुता, सम्मान और स्वाभिमान के दिन हैं, लेकिन छपास रोग से पीड़ित अरविंद केजरीवाल यहां पर भी राजनीति कर रहे हैं।

झांकी रिजेक्ट होने का भाजपा ने बताया कारण

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली और पंजाब की झांकी रिजेक्ट होने का कारण यह था कि उसमें यह अपनी फोटो लगा रहे थे। वहीं, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने यह क्यों नहीं बताया कि उनका प्रपोजल क्यों रिजेक्ट हुआ।

बांसुरी ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर की खबर का हवाले से कहा कि पंजाब की झांकी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की झांकी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना चाहती थी, इसलिए वह झांकियां रिजेक्ट हुई हैं।

यह भी पढ़ें- 

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपियों के लिए किसने बनाए स्पेशल जूते? दो राज्यों की पुलिस कर रही मोची की तलाश

इजरायली एंबेसी के पास धमाके पर आया दिल्ली पुलिस का बयान, मौके पर मिली चिट्ठी पर क्या लिखा? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर