Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Politics: संबित पात्रा का AAP पर हमला, केजरीवाल पर लगाया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप

Delhi Politics डा. संबित पात्रा ने कहा केजरीवाल अपनी सरकार की नाकामी और आम आदमी पार्टी (आप) की हिंदू विरोधी मानसिकता से देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले राजेंद्र पाल गौतम को आप से नहीं निकाला गया।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar ChauhanUpdated: Wed, 26 Oct 2022 07:36 PM (IST)
Hero Image
Delhi Politics: आप नेताओं ने दिल्ली दंगे में हिंदुओं के नरसंहार की साजिश रची थी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने की मांग पर भाजपा नेताओं ने उन्हें उनके पुराने बयान याद दिलाकर कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने कहा केजरीवाल अपनी सरकार की नाकामी और आम आदमी पार्टी (आप) की हिंदू विरोधी मानसिकता से देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। दिल्ली में दीवाली मनाने वालों को जेल में डालने की धमकी देने वाले अब यू टर्न लेकर करेंसी पर लक्ष्मी व गणेश की तस्वीर छापने की बात कर रहे हैं।

हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले राजेंद्र पाल गौतम को आप में ही

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी दादी की बात सुनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध कर रहे थे। कहा था कि वह किसी भी कीमत पर अयोध्या राम मंदिर में पूजा करने नहीं जाएंगे। उनके एक ट्वीट में पवित्र स्वास्तिक चिह्न को झाड़ू मारते हुए दिखाया गया था। हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले राजेंद्र पाल गौतम को आप से नहीं निकाला गया।

आप पर  हिंदुओं के नरसंहार की साजिश का आरोप

सिर्फ दिखाने के लिए मंत्री पद से उनका इस्तीफा लिया गया। आप नेताओं ने दिल्ली दंगे में हिंदुओं के नरसंहार की साजिश रची थी। कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार पर हंसने वाले सत्ता प्राप्त करने के लिए हिंदू बनने की ढोंग कर रहे हैं। शराब माफिया के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने और गरीबो का पैसा गबन करने वालों को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश कभी माफ नहीं करेंगे।

कुछ वर्षों में देश विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास से भारत प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। वर्ष 2014 में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11 वें स्थान पर था अब वह पांचवें स्थान पर आ गया है। आने वाले कुछ वर्षों में यह विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि पूरे विश्व में आर्थिक मंदी आ सकती है लेकिन भारत में इसका प्रभाव नहीं के बराबर रहेगा।

सूद ने कहा कि आप की विचारधारा हिंदू विरोधी

दिल्ली की अर्थ व्यवस्था केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों और काम से ज्यादा प्रचार पर ध्यान रहने के कारण पिछड़ रही है। पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कालनेमि तक कह डाला। भाजपा के जम्मू कश्मीर सह प्रभारी और दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि आप की विचारधारा हिंदू विरोधी है।

ये भी पढ़ें- Delhi: केजरीवाल की भारतीय नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग को CAIT ने बताया सनातन धर्म का अपमान

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: दिल्ली-NCR में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, नहाय खाय से होगी शुरुआत, बनाई जा रहीं वेदी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर