Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Water Crisis: शुक्रवार को दिल्ली में रहेगी जबर्दस्त गहमा-गहमी, AAP के खिलाफ BJP ने बनाया प्लान; लगाए ये आरोप

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दिल्ली की जनता पानी के लिए हाहाकार कर रही है। यह संकट प्राकृतिक नहीं दिल्ली सरकार द्वारा उत्पन्न की गई है। जल मंत्री आतिशी बार-बार हरियाणा सरकार पर यमुना में कम पानी छोड़ने का आरोप लगा रही हैं। वह सच छिपा रही हैं। हथिनी कुंड बैराज में लगे हुए उपकरण में प्रत्येक घंटे पानी छोड़ने का रिकार्ड रखा जाता है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 30 May 2024 04:58 PM (IST)
Hero Image
पानी के मुद्दे पर AAP के खिलाफ BJP ने बनाया प्लान; लगाए ये आरोप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने जल संकट और पानी बर्बादी पर जुर्माना के नाम पर टैंकर माफिया को बढा़वा देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में भाजपा शुक्रवार सुबह दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। बृहस्पतिवार दोपहर भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में मटका लेकर मथुरा रोड स्थित जल मंत्री आतिशी के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता पानी के लिए हाहाकार कर रही है। यह संकट प्राकृतिक नहीं दिल्ली सरकार द्वारा उत्पन्न की गई है। जल मंत्री आतिशी बार-बार हरियाणा सरकार पर यमुना में कम पानी छोड़ने का आरोप लगा रही हैं। वह सच छिपा रही हैं।"

हथिनी कुंड बैराज में पानी छोड़ने का रखा जाता है रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी हथिनी कुंड बैराज गए थे। वहां हरियाणा के अधिकारी भी मौजूद थे। हथिनी कुंड बैराज में लगे हुए उपकरण में प्रत्येक घंटे पानी छोड़ने का रिकार्ड रखा जाता है। यहां के अधिकारियों ने पूरे रिकार्ड की जांच की और संतुष्ट होकर वापस आए हैं।"

सचदेवा ने कहा कि 1994 के समझौते के अनुसार दिल्ली को 719 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। इसकी तुलना में हरियाणा 1049 क्यूसेक पानी दिल्ली को दे रहा है। दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण पानी बर्बाद व चोरी हो रहा है। टैंकर माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। पानी बर्बादी के नाम पर दो हजार रुपये का जुर्माना की घोषणा भी टैंकर माफिया को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

जल संकट के नाम पर पैसा उगाही: वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कागजों पर टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोगों तक टैंकर नहीं पहुंचेंगे और इससे बचने वाला पैसा अधिकारियों से लेकर नेता तक पहुंचेगा। जल संकट के नाम पर पैसा उगाही की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi Water Crisis: आतिशी ने दिल्ली में जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को बताया जिम्मेदार, लगाए ये गंभीर आरोप