Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Book Fair 2020: 'खलनायक' बोले - मजा आएगा ‘प्रेम नाम है मेरा : प्रेम चोपड़ा’ पढ़ने में

World Book Fair 202028वें विश्व पुस्तक मेले में दिल्ली के प्रगति मैदान में पहुंचे प्रेम चोपड़ा ने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि हिंदी विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 06 Jan 2020 11:58 AM (IST)
Hero Image
World Book Fair 2020: 'खलनायक' बोले - मजा आएगा ‘प्रेम नाम है मेरा : प्रेम चोपड़ा’ पढ़ने में

नई दिल्ली। 28वें विश्व पुस्तक मेले में अपनी जीवनी पर लिखी गई पुस्तक ‘प्रेम नाम है मेरा : प्रेम चोपड़ा’ के लोकार्पण पर पहुंचे प्रेम चोपड़ा से संजीव गुप्ता ने खास बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश :

अंग्रेजी में लिखी इस पुस्तक के हिंदी संस्करण की जरूरत क्यों महसूस हुई?

-फरमाइश। देश में ही नहीं, विदेशों में भी मुझे तमाम लोगों ने कहा कि इसका हिंदी संस्करण आना चाहिए। नेपाल और मॉरीशस में तो खासकर यह मांग उठी, इसीलिए इसका संस्करण प्रकाशित किया गया। इसमें संदेह नहीं कि हिंदी विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है।

 क्या कुछ खास है इस किताब में?

- मेरे संघर्ष से लेकर सफलता तक की सारी कहानी और तमाम रोचक किस्से हैं इस किताब में। मजा आएगा इसे पढ़ने में।

 कहते हैं साहित्य समाज का दर्पण होता है और फिल्में भी इससे अलग नहीं हैं। क्या आज भी यह बात प्रासंगिक हैं?

-पहले के मुकाबले आज अंतर तो आया ही है। पहले की फिल्मों में कहानी सर्वप्रमुख होती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं है। इसीलिए जिस फिल्म में कहानी होती है, वह हिट हो जाती है, बाकी फ्लॉप हो जाती हैं। यह भी सही है कि फिल्मों का कथानक काफी हद तक यथार्थ का पर्याय होता है। अलबत्ता, बहुत बार उसमें फिक्शन ज्यादा जोड़ दिया जाता है।

 आपकी आने वाली फिल्में कौन-कौन सी हैं?

-जल्द ही मेरी हॉलीवुड की फिल्म ‘द लाइन ऑफ डिससेंट’ आ रही है, जबकि बॉलीवुड की एक फिल्म ‘बंटी और बबली’ की शूटिंग चल रही है। अब सोच समझकर ही फिल्में कर रहा हूं।

 वेब सीरिज को आप किस तरह देखते हैं? फिल्म व वेब सीरिज में क्या बेहतर है?

-वेब सीरिज एक हिस्सा बन गया है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, कलाकारों को भी काम मिल रहा है, लेकिन आज भी फिल्मों का अलग ही चार्म है वो कभी नहीं जाएगा।

 क्या आप वेब सीरिज में काम करेंगे?

- बिल्कुल, वेब सीरिज का अपना ही अलग क्रेज है। अगर ऑफर मिला तो जरूर करूंगा।

 आपके पसंदीदा कलाकार कौन हैं?

 -शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान सभी अच्छा काम कर रहे हैं।

 आज के युवा कलाकारों और लेखकों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

-मेहनत करो, कभी हार मत मानो। शुरू में चाहे असफलता मिले, चाहे अपमान और चाहे तिरस्कार, लेकिन अगर लगन सच्ची होगी तो कामयाबी जरूर कदम चूमेगी।