Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अभी कैबिनेट नोट लाएंगे और LG के पास चलेंगे', बस मार्शल विवाद में CM आतिशी की गुगली में फंसी भाजपा

Bus Marshal Controversy दिल्ली सचिवालय में आज बीजेपी विधायकों ने सीएम आतिशी के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य मुद्दा बस मार्शलों का विवाद सुलझाना था। आतिशी ने कहा कि सभी मिलकर अभी उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास चलते हैं। यहीं पर पूरी कैबिनेट है यहीं पर साइन होगा। जिसके बाद भाजपा एमएलए ने एलजी के निवास जाने से मना किया।

By V K Shukla Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:02 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: दोनों ओर से की गई इस मुद्दे पर एक-दूसरे काे घेरने की तैयारी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बस मार्शलों के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में शनिवार को होने भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ बैठक की। सीएम आतिशी ने एक प्रस्ताव रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी मिलकर अभी LG के पास चलते हैं।

मार्शल्स चाहते हैं कि अभी सब LG के पास चलें। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने उपराज्यपाल निवास जाने से इनकार किया। CM ने कहा कैबिनेट यहीं मौजूद है। यहीं पर साइन होगा। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर कैबिनेट नोट पास किया। नोट में मार्शल्स को तुरंत बहाल करने की मांग की गई। कहा जा रहा है कि नोटिस आज ही भेजा जाएगा।

BJP नेताओं ने मांगा था CM से मिलने का समय

गत दिनों दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) सदन में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठ चुका है। उधर भाजपा के विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया था।

मार्शलों को नौकरी पर वापस रखने के लिए भाजपा ने कहा है कि उनके विधायक कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस बारे में शनिवार को आदेश पारित करने की मांग करेंगे।

10 हजार बस मार्शलों को नौकरी से निकाला-भाजपा

भाजपा का आरोप है कि आप सरकार मार्शलों को धोखा दे रही है। भाजपा लगातार उस पत्र को मीडिया के सामने ला रही है, जो उस समय के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को लिखा गया था।

यही वह पत्र है जिसमें एक प्वाइंट में मुख्यमंत्री द्वारा 10 हजार बस मार्शल को नौकरी से निकालने की सिफारिश की गई थी। हालांकि उस पत्र में यह भी जिक्र है कि किन परस्थितियों में यह पत्र लिखा गया है।

उधर आप का कहना है कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है, आप इस मामले पर लगातार भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi News: नगर निगम की बैठक आज, पर नहीं होगा कोई चुनाव; हंगामे के जबरदस्त आसार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें