Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salil Kapoor Suicide Case: चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सलिल कपूर ने सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह

Salil Kapoor Suicide Case एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट में शामिल चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। चारों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। कपूर ने मंगलवार को अपने बंगले पर खुद को गोली मार ली थी।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 04 Sep 2024 10:56 PM (IST)
Hero Image
आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में तुगलक रोड थाना पुलिस ने सुसाइड नोट में शामिल चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। चारों को पूछताछ में शामिल होने के लिए जल्द नोटिस भेजा जाएगा।

कपूर ने मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित अपने तीन मंजिला बंगले के भूतल पर मंदिर के सामने जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली थी।

अंग्रेजी में लिखा था सुसाइड नोट

वहीं, मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें उन्होंने लोन देने वाले चार लोगों पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। चार लोग हरियाणा के बताए जा रहे हैं। एक पन्ने के सुसाइड नोट में कपूर ने अंग्रेजी में लिखा था कि वह खुद अपनी जान ले रहा है।

धोखाधड़ी के दो मामलों में किया गया था गिरफ्तार

बुधवार को तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजन को सौंप दिया गया। कपूर की पत्नी और तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी दुबई में उनसे अलग रह रहे थे। कपूर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2015 में 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के दो मामलों में गिरफ्तार किया था।

2014 में दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ दो मामला दर्ज किया गया था, जिनकी जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की गई थी। एक मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कपूर ने पूंजीगत लाभ बांड की पेशकश के साथ उन्हें धोखा दिया था।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर