Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: CBI की छापेमारी में सिविल डिफेंस का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल फरार

सीबीआई ने शनिवार को उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में छापेमारी कर सिविल डिफेंस के एक पूर्व कर्मचारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक हेड कांस्टेबल भी था जो मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने सीबीआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

By mohammed saqib Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 31 Aug 2024 10:36 PM (IST)
Hero Image
CBI की छापेमारी में सिविल डिफेंस का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल फरार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह बाहरी उत्तरी जिले की शाहबाद डेरी इलाके में छापा मारकर सिविल डिफेंस के एक पूर्व कर्मचारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो उसके साथ एक हेड कांस्टेबल भी था, जो छापा पड़ते ही मौके से भाग निकला।

सिविल डिफेंस के पूर्व कर्मचारी की पहचान शैलेश कुमार के तौर पर हुई है। वहीं, हेड कांस्टेबल का नाम सामने आने के बाद थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीबीआई द्वारा सूचना मिली कि उनकी टीम ने हेड कांस्टेबिल के रोहिणी स्थिति निजी आवास पर जाल बिछाया। इस दौरान सिविल डिफेंस के पूर्व कर्मचारी शैलेश कुमार को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया, जब कि हेड कांस्टेबिल मौके से फरार हो गया।

मामले में सीबीआई की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सूत्रों के मुताबिक, चूंकि पुलिस कमिश्नर ने एक नियम बनाया है कि जिस थाने का जवान सीबीआइ की रेड में पकड़ा जाएगा, उस थाने का एसएचओ लाइन हाजिर होगा। ऐसे में शाहबाद डेरी थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। जब कि हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर