Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE 2023 Result: 10th & 12th में 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्र घटे, जानिए 2019 से लेकर अब तक के आंकड़े

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई CBSE) की 10वीं और 12वीं के परिणाम में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या बीते दो साल के मुकाबले इस बार घटी है। 12वीं में कुल 22622 विद्यार्थियों और 10वीं में 44297 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।

By Ritika MishraEdited By: GeetarjunUpdated: Fri, 12 May 2023 06:12 PM (IST)
Hero Image
10th & 12th में 95% अंक पाने वाले छात्रों की संख्या घटी, 2019 से लेकर अब तक के आंकड़े

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, CBSE) की 10वीं और 12वीं के परिणाम में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या बीते दो साल के मुकाबले इस बार घटी है। 12वीं में कुल 22,622 विद्यार्थियों और 10वीं में 44,297 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। बीते तीन वर्षों को देखें तो सीबीएसई वैकल्पिक माध्यम से परिणाम आयोजित कर रहा था। ऐसे में 95 प्रतिशत लाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी हुई थी।

वर्ष 2019 में सामान्य तरीके से परीक्षाएं आयोजित हुई थी, ऐसे में 2019 के परिणामों से इस वर्ष के परिणामों की तुलना करें तो इस वर्ष 12वीं में 95 प्रतिशत लाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है और 10वीं में घटी है। 12वीं में वर्ष 2019 में 17,693 विद्यार्थी और 10वीं में 57,256 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, 10वीं में दिव्यांग श्रेणी के 58 छात्रों और 12वीं में 44 छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।

शिक्षाविदों के मुताबिक, बीते तीन वर्षों में कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने वैकल्पिक माध्यम से परिणाम जारी किया था। परिणाम में सीबीएसई ने वर्ष 2020 और 2021 में आंतरिक अंकों को शामिल किया था और वर्ष 2022 में परीक्षाओं को टो टर्म में बांटा था। जिस कारण बीते तीन वर्ष 95 प्रतिशत और 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र अधिक थे।

90 प्रतिशत लाने वालों की संख्या भी घटी

इस वर्ष 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या भी घटी है। 12वीं में इस वर्ष 112838 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत अंक और 10वीं में 1,95,799 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। जबकि वर्ष 2021-22 में 12वीं में कुल 1,34,797 विद्यार्थियों के और 10वीं में कुल 2,36,993 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।

12वीं में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र

वर्ष                  12वीं में छात्रों की संख्या       10वीं में छात्रों की संख्या

2018-19               17,693                              57,256

2019-20               38,686                              41,804

2020-21               70,004                              57,824

2021-22               33,432                              64,908

2022-23               22,622                              44,297

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें