Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE Result 2024: बीते वर्ष की तुलना में बढ़ी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या

कोविड के समय सीबीएसई ने वैकल्पिक माध्यम से परिणाम जारी किया था। इस वर्ष विद्यार्थियों का परिणाम परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई लिखित परीक्षाओं को जांचने के बाद जारी हुआ है। ऐसे में कोरोना के दौरान और अभी के परिणाम में ये अंतर दिखना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे चीजें पटरी पर आ रही है। बीते वर्ष का परिणाम भी परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।

By Ritika Mishra Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 13 May 2024 07:23 PM (IST)
Hero Image
बीते वर्ष की तुलना में बढ़ी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या।

रीतिका मिश्रा, नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम की तुलना अगर बीते वर्ष से की जाए तो परिणाम में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। 10वीं का पास प्रतिशत बीते वर्ष से 0.48 प्रतिशत तो 12वीं का 0.65 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में सुधार हुआ है।

बीते वर्ष 12वीं में 22,622 विद्यार्थी और 10वीं में 44,297 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, इस वर्ष 12वीं में 24,068 विद्यार्थियों और 10वीं में 47,983 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। 10वीं में कुल 2.14 प्रतिशत और 12वीं में 1.48 प्रतिशत विद्यार्थी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं।

12वीं में 43 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक

इस परिणाम की तुलना अगर कोविड के दौरान हुई परीक्षाओं से की जाए तो 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई है। 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले की संख्या वर्ष 2021-22 में 33,432, 2020-21 में 70,004 और 2019-20 में 38,686 थी। वहीं, 10वीं में 2021-22 में 64,908, 2020-21 में 57,824 और 2019-20 में 41,804 संख्या थी। वहीं, 10वीं में दिव्यांग श्रेणी के 54 और 12वीं में 43 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।

शिक्षाविदों के मुताबिक, कोविड के समय सीबीएसई ने वैकल्पिक माध्यम से परिणाम जारी किया था। इस वर्ष विद्यार्थियों का परिणाम परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई लिखित परीक्षाओं को जांचने के बाद जारी हुआ है। ऐसे में कोरोना के दौरान और अभी के परिणाम में ये अंतर दिखना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे चीजें पटरी पर आ रही है। बीते वर्ष का परिणाम भी परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। उसकी तुलना में तो परिणाम में सुधार ही हुआ है।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या बढ़ी

10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या बढ़ी है। 12वीं में इस वर्ष 116145 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। बीते वर्ष ये संख्या 112838 थी। 10वीं में इस वर्ष कुल 212384 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं, बीते वर्ष ये संख्या 1,95,799 थी।

12वीं में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र

वर्ष 12वीं में छात्रों की संख्या 10वीं में छात्रों की संख्या
2018-19 17,693 57,256
2019-20 38,686 41,804
2020-21 70,004 57,824
2021-22 33,432 64,908
2022-23 22,622 44,297
2023-24 24,068 47,983

ये भी पढ़ें- CBSE Result 2024: 10वीं और 12वीं में बेटियों ने फिर छुआ आसमां, अगले वर्ष की परीक्षा तारीख भी घोषित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें