Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal Happy Birthday: पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम ने अरविंद केजरीवाल को हैप्पी बर्थडे

Arvind Kejriwal Happy Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साेमवार को जन्मदिन की बधाई दी। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

By Jp YadavEdited By: Updated: Mon, 16 Aug 2021 01:39 PM (IST)
Hero Image
Arvind Kejriwal Happy Birthday: पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम ने अरविंद केजरीवाल को हैप्पी बर्थडे

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी के बीच भले ही राजनीतिक तल्ख और तनातनी चल रही है, लेकिन मन में कोई द्वेष भाव नहीं है। इसका नमूना सोमवार को भी देखने मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साेमवार को जन्मदिन की बधाई दी। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, अरविंद केजरीवाल को जन्म दिन की बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा, भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।