Move to Jagran APP

दिल्ली में दर्दनाक घटना: पुराने मकान का छज्जा भरभराकर ढहा, खेलते हुए बच्चे की गिरकर गई जान

हर्ष विहार थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक पुराने मकान की छत का ढज्जा गिर गया। बच्चा छत पर खेल रहा था जब छज्जा गिरा तो वह भी उसके साथ नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया और अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार घर में किराए पर पिछले छह माह से रह रहा था।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Geetarjun Published: Sun, 30 Jun 2024 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM (IST)
इसी मकान की छत से गिर गई बच्चे की जान।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली हर्ष विहार थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक पुराने मकान की छत का हिस्सा ढहने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा छत पर खेल रहा था। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हर्ष विहार थाना ने मकान मालिक रामजी लाल के खिलाफ लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी की है।

पुलिस को शाम को मिली सूचना

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि शाम पांच बजे सूचना मिली थी कि प्रताप नगर क्षेत्र में 50 गज के मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया है। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

छज्जा भरभराकर गिरा

बच्चे को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता संतोष परिवार के साथ छह माह से यहां किराये पर रह रहे हैं। परिवार ने बताया किद शाम को बच्चा छत पर खेल रहा था। उसी दौरान छत के आगे का हिस्सा भरभराकर ढह गया, मलबे के साथ बच्चा नीचे जा गिरा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.