Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chirag Delhi Flyover: समय पर पूरा हो जाए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम, आतिशी का अधिकारियों को आदेश

Chirag Delhi Flyover पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने हफ्ते भर बाद शनिवार सुबह पुन चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि बारिश के कारण मरम्मत का काम टाइमलाइन से दो दिन पीछे चल रहा है।

By Rajneesh Kumar PandeyEdited By: GeetarjunUpdated: Sat, 25 Mar 2023 11:39 PM (IST)
Hero Image
यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्त कार्यों का जायजा लेने पहुंची पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने हफ्ते भर बाद शनिवार सुबह पुन: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि बारिश के कारण मरम्मत का काम टाइमलाइन से दो दिन पीछे चल रहा है।

इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक अप्रैल तक फ्लाईओवर का पहला हिस्सा हर हालत में यातायात के लिए शुरू हो जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मरम्मत के दौरान श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम समय से पूरा हो और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री खुद रख रहे नजर

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत के कार्य पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं नजर बनाए हुए हैं और इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

इस दिशा में पीडब्ल्यूडी तेजी से काम कर रही है ताकि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम समय के साथ पूरा हो सके और लोगों को जाम से निजात मिल सके।

पहला हिस्से का काम 31 मार्च तक होगा पूरा

निरीक्षण के दौरान आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट का एक्शन प्लान बनाया जाए ताकि दूसरे हिस्से के मरम्मत के दौरान जाम न लगे। इसके लिए जल्द ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाए। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के पहले हिस्से का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा और इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

समय समय पर PWD करता है मरम्मत का काम

गौरतलब है कि समय-समय पर जरूरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा फ्लाईओवरों के मरम्मत का कार्य किया जाता है। इसी के तहत वर्तमान में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद किया गया है।

50 दिन की जगह एक महीने में पूरा होगा काम

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, मरम्मत का कार्य पूरा करने में 50 दिन का समय लगना था लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री के आदेश पर दोगुनी रफ्तार से काम करते हुए इसे एक महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं रोजाना फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के प्रगति की समीक्षा कर रही हैं ताकि मरम्मत कार्य समय के साथ पूरा हो सके और लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर