Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। सीआईएसएफ के जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सीआईएसएफ जवान की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले सहारे किशोर के रूप में हुई है। वह दिल्ली मेट्रो में साल 2022 से तैनात था।

By Sonu Rana Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Thu, 04 Apr 2024 03:09 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। सीआईएसएफ के जवान ने बृहस्पतिवार सुबह खुद को गोली मारकर जान दे दी। जिस समय कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी, वह मेट्रो की ग्रीन लाइन पर पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे।

पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर थी तैनाती

जवान की पहचान सहार किशोर सामराव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल सहारे किशोर सामराव पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे।

नरेला में परिवार के साथ रहता था जवान

बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 39 मिनट पर उसने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सहारे किशोर मूल रूप से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले थे और वर्ष 2022 से यहां तैनात थे। वह नरेला में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 

Delhi Fire: ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी महिला और घर में लग गई आग, अकेला सहारा कुत्ता धुएं से हुआ बेहोश; तब पुलिसकर्मी बने देवदूत

Delhi News: सिविक सेंटर में तार टूटने से लिफ्ट गिरी; बाल बाल बचे लोग; निगम कर्मियों में दहशत का माहौल


लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें