Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता ने भगवंत मान की बेटी को गोद में उठाकर यूं किया दुलार, देखें VIDEO

दिल्ली (Delhi News) के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के संगरूर में सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी थीं। यहां पर उन्होंने बीते दो माह पहले सीएम के घर जन्मी बिटिया को अपने गोद में लिया और उसे दुलार किया। जिसका वीडियो बाद में केजरीवाल ने अपने एक्स पर भी पोस्ट किया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 30 May 2024 03:21 PM (IST)
Hero Image
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता ने भगवंत मान के घर पहुंचे। फोटो एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Delhi Hindi News) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के संगरूर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सूबे के मुखिया भगवंत मान की बेटी को गोद में खिलाया। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता भी थीं।

केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) ने मुलाकात का एक वीडियो भी अपने एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी खुद सीएम ने पोस्ट करके दी है।

मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने ये खुशी न सिर्फ पंजाब (Punjab News) के लोगों के साथ बल्कि देशभर के लोगों के साथ शेयर की थी।"

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 30, 2024

बता दें बीते दो माह पहले सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के घर पर एक बेटी ने जन्म लिया था। जब मान के घर बिटिया आई थी, उस समय केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal News: सरेंडर की डेडलाइन से 3 दिन पहले कोर्ट पहुंचे CM केजरीवाल, याचिका पर 1 जून को होगी सुनवाई

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश को बताई थी खबर

इससे पहले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूरे पंजाब खुशखबरी दी थी। जनता को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है। मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) सात महीने की प्रेग्नेंट हैं।

सीएम ने कहा कि ये जानकर आपको हैरानी होगी की हमको ये भी नहीं पता है कि लड़का है या लड़की। न ही हमने टेस्ट कराया है। बता दें कि सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा (Haryana News) के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Kejriwal Bail: 'आपको देखकर तो ऐसा नहीं लगता...' ED की दलील के बाद कोर्ट ने 1 जून के लिए टाली सुनवाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर