Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक परिवार की कितनी महिलाओं को दिल्ली सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये, CM केजरीवाल ने खुद दी जानकारी

दिल्ली सरकार ने राजधानी की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया था। इस योजना को लेकर सरकार ने पात्रता के नियम की जानकारी दी लेकिन लोगों में कई तरह की उलझनें सामने आ रही है। इसी को सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर विशेष जानकारी साझा की।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 09 Mar 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
CM केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर सदन में दी जानकारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने हाल ही में पेश बजट में राजधानी की महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की। सरकार के इस फैसले का दिल्ली की महिलाओं ने खूब स्वागत किया। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की बात कही गई है।

वित्त मंत्री के मुताबिक, सितंबर-अक्टूबर में यह राशि महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को अधिसूचित किया जाएगा। इसके तहत करीब 45 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने कब से आने लगेंगे 1000 रुपये, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया समय

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता

दिल्ली सरकार द्वारा घोषित इस योजना का लाभ आखिर किसे मिलेगा? वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा, जो यहां की स्थायी निवासी होंगी। वहीं उनकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। वहीं वह किसी इनकम टैक्स के दायरे में न आती हों। वहीं वह किसी सरकारी योजना या पेंशन का हिस्सा न हो। इसके साथ ही उनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना अनिवार्य हो।

सीएम केजरीवाल ने दूर किया कन्फ्यूजन

वहीं एक चीज को लेकर भी दिल्लीवासियों में कन्फ्यूजन है कि क्या परिवार की एक महिला को यह राशि मिलेगी या एक परिवार की सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा? इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ हर परिवार की सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा। 

केजरीवाल ने उदाहरण से किया स्पष्ट

उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि एक परिवार में मां, बहू और बेटी हैं और तीनों महिलाएं अगर पत्र हैं तो उन्हें 1000-1000 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे इस परिवार को साल में 36 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक परिवार तक यह योजना सीमित नहीं रहेगी बल्कि परिवार की सभी पात्र महिलाओं को योजना की राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगी केजरीवाल सरकार की महिला सम्मान योजना? महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे 1000 रुपये, यहां पढ़ें फुल बजट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें