Move to Jagran APP

'मुख्यमंत्री आतिशी को बंगले पर नहीं मिला कब्जा', पीडब्ल्यूडी से आया सिर्फ एक पत्र; पढ़ें पूरा मामला

Delhi News दिल्ली सीएमओ की ओर से कहा कि गया है कि सीएम आतिशी को फ्लैगस्टाफ रोड बंगले का कब्जा अभी तक नहीं मिला है। बताया गया कि उन्हें अभी सिर्फ पीडब्ल्यूडी से एक पत्र मिला है। वहीं इस बंगले को लेकर आम आदमी पार्टी ने एलजी पर आरोप लगाया था कि वे बंगले को सीएम आतिशी से लेना चाहते हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 02:13 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री आतिशी ने अभी बंगले पर कब्जा नहीं किया है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi News दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को छह, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले के आवंटन का पीडब्ल्यूडी से एक पत्र तो मिला है, लेकिन उन्होंने अभी तक घर पर कब्जा नहीं लिया है।

इस खबर की मुख्य बातें-

  • मुख्यमंत्री आतिशी ने फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले पर कब्जा नहीं लिया है।
  • सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी से एक पत्र तो मिला है।
  • सीएम आतिशी अभी भी एबी-17, मथुरा रोड आवास पर रह रही हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि आतिशी अभी भी एबी-17, मथुरा रोड आवास पर हैं, जो उन्हें पिछले साल दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त करने पर आवंटित किया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री आतिशी को बुधवार देर रात छह, फ्लैगस्टाफ रोड के लिए आवंटन पत्र मिला। हालांकि, उन्हें अभी तक घर का कब्जा नहीं मिला है।"

आतिशी को आवंटित किया गया था बंगला

सिविल लाइंस इलाके में यह बंगला औपचारिक रूप से 11 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी द्वारा आतिशी को आवंटित किया गया था, जो उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल द्वारा खाली किए जाने के बाद घर को सौंपने की प्रक्रिया पर विवाद के बीच था।

इस महीने की शुरुआत में खाली कर दिया था बंगला

इस बंगले पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नौ साल से अधिक समय तक कब्जा था। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने इस महीने की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था।

बंगले का आवंटन स्वीकार कर लिया

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बंगले का आवंटन स्वीकार कर लिया है। वह सात अक्टूबर को बंगले में रहने आई थीं, लेकिन इसमें मौजूद वस्तुओं की सूची तैयार करने सहित औपचारिकताएं पूरी होने तक उन्हें दो दिन बाद इसे खाली करने के लिए कहा गया।

मुख्यमंत्री को एक ''प्राधिकरण पर्ची'' जारी की है

अधिकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री को एक ''प्राधिकरण पर्ची'' जारी की है और बंगले में रहने की तारीख और समय तय करना उन पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें- IIT JAM 2025 Registration की आज है लास्ट डेट, आईआईटी दिल्ली बंद कर देगा विंडो, 2 फरवरी को होगी परीक्षा

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री बंगले को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली एलजी के बीच काफी घमासान चला था। आप ने एलजी पर आरोप लगाया था कि वे बंगले को मुख्यमंत्री आतिशी ने लेना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के केमिकल गोदाम लगी आग, तो गुजरात में लाखों का सामान जलकर राख; मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया था कि एलजी इस बंगले को किसी भाजपा नेता को देना चाहते हैं। इसी वजह से सीएम से यह बंगला छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।