Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections: आप ने लॉन्च किया 'संसद में भी केजरीवाल' कैंपेन, दिल्ली के CM बोले- बेटे को अकेला मत छोड़ो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज संसद में भी केजरीवाल अभियान लॉन्च कर दिया। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ रहे वर्चस्व का कारण अरविंद केजरीवाल की सोच है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली वालों के काम रोके जा रहे थे तो बीजेपी के सातों एमपी खुशियां मना रहे थे।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:31 PM (IST)
Hero Image
आप ने लॉन्च किया 'संसद में भी केजरीवाल' कैंपेन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अपना लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर दिया। दोनों  नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ रहे वर्चस्व का कारण अरविंद केजरीवाल की सोच है। आम आदमी पार्टी देश के लोगों के लिए काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आज देश भर में आप का विस्तार को चुका है। मगर दिल्ली के लोगों के काम रोके जा रहे हैं। पंजाब से हमारे 13 सांसद आ रहे हैं, दिल्ली के भी 7 केजरीवाल को दे दो तो केजरीवाल की ताकत बढ़ेगी। केजरीवाल अकेले लड़ रहे हैं, दिल्ली वाले केजरीवाल की ताकत बढ़ाएं। केजरीवाल को ईडी नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं। जहां विपक्षी दलों की सरकार है, वहां के राज्यपाल ही वहां की सरकारों के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। भाजपा वाले राज्यों के राज्यपाल पत्र नहीं लिख रहे हैं।

दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे फ्री बिजली: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर परिवार का हिस्सा बन कर दिल्ली के लोगों की मदद की है। मैंने दिल्ली सालों का भाई बनकर दिल्ली वालों का बेटा बनकर काम किया है। मेरी कोशिश रहती है कि दिल्ली के हर व्यक्ति को अच्छा इलाज मिले। हर व्यक्ति परिवार के बच्चों को अच्छी मिलती है। 24 घंटे बिजली मिलती है, पूरे देश में दिल्ली और पंजाब में फ्री और 24 घंटे बिजली मिलती है।

सातों एपी ने दिल्ली वालों के काम रोकेः केजरीवाल

उन्होंने कहा कि इन भाजपा वालों ने हमारे काम रोके हैं। इन्होंने दिल्ली वालों के काम रोके हैं। इन्होंने मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनने हुए। उन्होंने और एलजी साहेब ने मिलकर सीसीटीवी कैमरे नही लगने दिए, फिर हमें एलजी साहेब के यहां धरना देना पड़ा। इन्होंने फरिश्ते योजना रोक दी।

उन्होंने कहा कि जब संसद के अंदर दिल्ली को कानून पास किया जा रहा था तो ये भाजपा के सातों एमपी ताली बजा रहे थे। इन्होंने इस बार बिजली सब्सिडी रोकने की कोशिश की है। बड़ी मुश्किल से कल बिजली सब्सिडी की योजना पास कराई है।

हमें सातों एमपी दे दो, आपसे अपील है: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमें विधानसभा में मजबूत सरकार दी है। अब आप से दिल्ली के सातों सांसद मांग रहे हैं। आप हमें और हमारे गठबंधन को सातों सीटें दे दें। हम आप के शुक्रगुजार रहेंगे। आप के हाथ जोड़ कर अपील करते हैं कि आप हमें सातों एमपी दे दो। हम बजट में पास कर दिया है कि दिल्ली की सभी महिलाओं को हर माह एक एक हजार देंगे। हम इसे देकर रहेंगे।

ये भी पढे़ं- Delhi Corona News: बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटें में 53 नए मामले दर्ज; स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार