Move to Jagran APP

हरियाणाः गुरुग्राम में होली खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल

पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 04 Mar 2018 10:15 AM (IST)
Hero Image
हरियाणाः गुरुग्राम में होली खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल

गुरुग्राम (जेएनएन)। गांव खांडसा में होली खेलने के दौरान दो समुदाय के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। दोनों की तरफ से ईंट-पत्थर चलाए गए। इससे पांच-छह लोगों को चोटें आईं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे गई।

एक पक्ष की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार महिपाल सिंह ने शिकायत दी है कि दूसरे पक्ष के सौरभ, मोहित, गाला, लवली, सुमित सहित कई लोग गाली गलौज कर रहे थे। जब मना किया तो सभी मारपीट करने पर उतारू हो गए।

मारपीट शुरू होने पर दूसरे पक्ष का साथ देने के लिए अन्य युवक भी पहुंच गए। जांच अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष दलित समुदाय से है। इसे देखते हुए मामले की जांच एसीपी शकुंतला स्वयं कर रही हैं।

जांच से साफ हो गया कि किसकी गलती से मारपीट हुई। इधर, इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस की गश्त इलाके में बढ़ा दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।