Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, अस्पतालों के 62 ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह बंद', कांग्रेस का AAP सरकार पर हमला

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के एलएनजेपी के 13 काम कर रहे ऑपरेशन थियेटर में से छह बंद हैं। इसका मुख्य कारण दिल्ली सरकार द्वारा 51 पेरामेडिकल स्टाफ को हटाना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग में 10 वर्षों में स्थाई भर्ती करने की जगह अस्थाई कर्मचारियों की आधी से भी कम संख्या में भर्ती की है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप सरकार पर बोला हमला।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार की विफलता के कारण दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के 38 अस्पतालों के कुल 235 ऑपरेशन थियेटर हैं, जिनमें से 62 पूरी तरह बंद पड़े हैं।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर का विशेषज्ञ स्टाफ सहित एनेस्थैटिक्स आदि की भारी कमी के कारण यह ऑपरेशन थियेटर बंद पड़े हैं, जिससे दिल्ली की गरीब जनता पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

यादव ने दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों सहित पेरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती के लिए मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रति 100 बेड पर केवल 1.71 ऑपरेशन थियेटर हैं। यह अधिक चिंताजनक है कि इनमें से भी 26 प्रतिशत नन-फंक्शनल है।

कर्मचारियों को निकाल दिया गया, जिसे जनता भुगत रही है: देवेंद्र

यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के एलएनजेपी के 13 काम कर रहे ऑपरेशन थियेटर में से छह बंद हैं। इसका मुख्य कारण दिल्ली सरकार द्वारा 51 पेरामेडिकल स्टाफ को हटाना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग में 10 वर्षों में स्थाई भर्ती करने की जगह अस्थाई कर्मचारियों की आधी से भी कम संख्या में भर्ती की है जिनको समय समय पर निकाल दिया है, जिसे दिल्ली की जनता भुगत रही है।

दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार सहित नगर निगम के 100 प्रतिशत गाद निकालने के दावे की भी मानसून की पहली वर्षा में ही पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम द्वारा 713 नालों से 86,690.04 टन गाद वास्तविकता में निकाली होती तो दिल्ली की बदहाली का ऐसा मंजर नही दिखता।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को मिला 150 से अधिक वकीलों का साथ, CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखकर की ये डिमांड

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें