Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रियंका गांधी को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए कांग्रेस महासचिव को क्या थी तकलीफ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि डिहाइड्रेशन और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों से न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं हो सकी थीं।

By Agency Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Mon, 19 Feb 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
प्रियंका गांधी को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि डिहाइड्रेशन और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आज यानी 19 फरवरी को छुट्टी दे दी गई।

प्रियंका को न्याय यात्रा में होना था शामिल

इससे पहले प्रियंका गांधी स्वास्थ्य कारणों से 17 फरवरी को चंदौली में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकीं थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें बीते शुक्रवार को चंदौली से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था। 

बेहतर होते ही यात्रा से जुडूंगी- प्रियंका

यात्रा में शामिल न हो पाने पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। 

अमेठी पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में आज चौथा दिन है। आज ये यात्रा प्रतापगढ़ होते हुए उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची है। अपने गढ़ अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से शिकस्त मिलने के बाद राहुल यात्रा के जरिये अपनी पैठ बनाने की कोशिश में हैं। अमेठी के देवरी में जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। देवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी शहर की ओर बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- 

केजरीवाल को 7वां समन भेज सकती है ED, फिर जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए दिल्ली के CM

'दिल्ली में देखेंगे एक और हेमंत सोरेन', ED के समन को अनदेखा करने पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की

अमेठी में गरमाया सियासी माहौल; एक तरफ राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, तो दूसरी तरफ स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर