Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अलका लांबा के एलान पर क्या बोली AAP?

अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद AAP के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Wed, 16 Aug 2023 05:25 PM (IST)
Hero Image
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस नेत्री अलका लांबा।

नई दिल्ली, एएनआई। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है।

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस (चुनावी गठबंधन) पर चर्चा करेंगे।

— ANI (@ANI) August 16, 2023

कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को  तैयारी करने को कहा

अलका लांबा ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि हम सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनावों के सात महीने बचे हैं और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सातों सीटों के लिए तैयारी करने को कहा गया है।

— ANI (@ANI) August 16, 2023

विपक्षी दलों ने मिलकर बनाया है आईएनडीआईए गठबंधन

पिछले माह जुलाई में बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों के बीच हुई बैठक में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस 'INDIA' नाम का गठबंधन बनाया। दरअसल, वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भाजपा को रोकने के लिए एक साथ लड़ने की बात कही थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।