Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दिल्ली में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 होगी', विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की घोषणा

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बाल विवाह निषेध विधेयक की सराहना की और कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे भी लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कें टूटी हैं पीने का पानी गंदा आता है जरा सी वर्षा में जगह जगह जलभराव हो जाता है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 29 Aug 2024 09:25 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के बाल विवाह निषेध विधेयक की सराहना की और वादा किया कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनाती है, तो वह भी इसी तरह का कदम उठाएगी। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी है।

यादव पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के 'आप का विधायक, आपके द्वार' अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता सवाल पूछ रही, 10 साल में दिल्ली बदहाल, कहां थे विधायक और कहां थी सरकार?

चुनाव का समय आया तो विधायकों को जनता याद आई: देवेंद्र

उन्होंने कहा कि राजधानी में सड़कें टूटी हैं, पीने का पानी गंदा आता है, जरा सी वर्षा में जगह जगह जलभराव हो जाता है, प्रदूषण और जाम यहां की स्थायी समस्या बन गया है। अब चुनाव का समय आया तो विधायकों का जनता याद आ गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः 'केजरीवाल रात मेरे सपने में आए और कहा...', AAP में वापस आए पार्षद रामचंद्र ने बताई अपनी 'रिटर्न स्टोरी'