Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के सभी जिलों में कांग्रेस निकालेगी वोटर अधिकार यात्रा, भाजपा के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करने का दावा

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:15 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के सभी जिलों में वोटर अधिकार यात्रा निकालकर भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। यादव ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को देशव्यापी आंदोलन बताया और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

    Hero Image
    दिल्ली के सभी जिलों में कांग्रेस निकालेगी वोटर अधिकार यात्रा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के सभी जिलों में वोटर अधिकार यात्रा निकालकर भाजपा के दोहरे चेहरे को उजागर करेगी।

    जनता को यह बताया जाएगा कि कैसे चुनाव आयोग के साथ षड्यंत्र करके भाजपा अपर्याप्त जनसमर्थन होने पर भी सरकार बना रही है।

    बुधवार को पार्टी के 14 जिलों के अंतर्गत 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाॅक कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित की गई।

    बैठकों में संबंधित जिला अध्यक्ष, लोकसभा और जिला ऑब्जर्वर मौजूद रहे। कई जगह देवेंद्र यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    यादव ने कहा कि राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा देश भर में एक जन आंदोलन बन चुकी है। इसकी प्रतीकात्मक वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को दिल्ली के करावल नगर जिले में निकाली गई थी।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस यात्रा में वोट चोरों के खिलाफ लोकतंत्र प्रहरी बनकर संवैधानिक मताधिकार की रक्षा के लिए बिगुल बजा दिया है।

    यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई और लोगों की पहचान चोरी करके वोट चोरी के खिलाफ हमारा संघर्ष बूथ से लेकर संसद तक जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि आगामी किसी भी चुनाव में एक भी वोट चोरी नही होगा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हम पूरी ताकत से करेंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ पीड़ितों पर मेहरबान केजरीवाल, हर दिन दिल्ली से राहत सामग्री लेकर जाएंगे AAP नेता

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें