Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केजरीवाल की बीमारी पर गरमाई सियासत, संजय सिंह बोले- दिल्ली सीएम की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे एलजी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने बीजेपी केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर हमला बोला है। उन्होंने रविवार को एक प्रेस वार्ता कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर Tihar Jail में Arvind Kejriwal को मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:44 AM (IST)
Hero Image
जेल में CM केजरीवाल की सेहत को लेकर संजय सिंह ने प्रेसवार्ता की। (फोटो- @AamAadmiParty)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भोजन और बीमारी को लेकर रार बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने फिर आरोप लगाया है कि भाजपा और एलजी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश कर रहे हैं।

केजरीवाल की तबीयत पर झूठ बोल रहा जेल प्रशासन

संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार 50 के नीचे पहुंच गया था। यह रिपोर्ट किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के जेल प्रशासन के डॉक्टर द्वारा ही उपलब्ध कराई गई है। बीजेपी के एलजी और जेल प्रशासन बार-बार दिल्ली सीएम की तबीयत को लेकर झूठ बोल रहे हैं। यह हत्या के प्रयास का मामला भी हो सकता है। हम इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा भी दर्ज करा सकते हैं।"

पहले बीजेपी, एलजी और तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जान-बूझकर अपनी शुगर बढ़ा रहे हैं। वह मिठाई खा रहे हैं। इन लोगों ने उन्हें इंसुलिन तक नहीं दी। वो तो कोर्ट के आदेश पर इंसुलिन दी गई। अब कह रहे हैं कि केजरीवाल कुछ खा ही नहीं रहे हैं। वह इंसुलिनले ही नहीं रहे हैं। आपने क्या मजाक लगा रखा है? क्या कोई व्यक्ति खुद ही अपनी सेहत से खिलवाड़ करेगा?

कई बार 50 से नीचे चला गया केजरीवाल का शुगर लेवल

उन्होंने कहा कि क्या कोई आदमी रात में अपना शुगर लेवल कम कर सकता है? जोकि बहुत खतरनाक है। कहा कि एलजी साहब को सीएम की बीमारी के बारे में पता नहीं है।उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार खतरनाक रूप से 50 से नीचे चला गया है। इससे वो कोमा में जा सकते हैं और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। क्या एलजी और भाजपा को लगता है कि कोई व्यक्ति जानबूझकर खुद को ऐसे बीमार कर सकता है?

उन्होंने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। भाजपा को पता था कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। इसलिए उसने जबरदस्ती सीबीआई से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया, क्योंकि उसे यह पता था कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है।

भाजपा जानती है कि केजरीवाल जितने दिन जेल में रहेंगे, उनकी सेहत उतनी ही खराब होती जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन,एलजी हाउस और भाजपा केजरीवाल को मारने की गहरी साजिश कर रही है।उन्होंने कहा कि यह हत्या के प्रयास का मामला बनता है, हम अपने वकीलों से राय ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

केजरीवाल की बीमारी... सियासत जारी: 'ये क्या मजाक कर रहे हैं एलजी साहब?' LG ने लिखी चिट्ठी तो AAP ने किया पलटवार

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। इसी मामले में सीबीआई भी दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर चुकी है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर