Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए...', जल संकट पर आतिशी ने लगाया गंभीर आरोप; पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

देश की राजधानी में जल संकट गहराता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इस बीच जलमंत्री आतिशी ने बड़ा आरोप लगाया है और इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। जिसमें कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। इससे पहले कल दिल्ली सचिवालय में जल बोर्ड और शहरी विकास विभाग के साथ मीटिंग की थी।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sun, 16 Jun 2024 10:57 AM (IST)
Hero Image
Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र जलमंत्री आतिशी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जल का संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने आज पुलिस कमिश्नर को एक लंबा-चौड़ा पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है।

दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश-आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। अपने पत्र में उन्होंने दिल्ली में मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

षड्यंत्र के कारण साउथ दिल्ली में आज 25% पानी की कमी-जलमंत्री

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है। इस षड्यंत्र के कारण साउथ दिल्ली में आज 25% पानी की कमी हुई है। कल दिल्ली में साउथ दिल्ली की मैन पाइपलाइन में साजिशन 6 बोल्ट काट दिए गए।

The letter reads "I am writing to request deployment of police personnel to patrol and protect our major pipelines for the next 15 days to stop miscreants or people with ulterior motives from… pic.twitter.com/CEaspvAIp2— ANI (@ANI) June 16, 2024

बता दें इससे पहले शनिवार को दिल्ली की जल मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में जल बोर्ड और शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई जिसमें चल रहे जल संकट को दूर करने के उपायों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी का संकट गहरा गया है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा से अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपील की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें