Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccination: दिल्ली में अब तक कुल एक चौथाई स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

उत्तर पूर्वी जिले के अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर उत्साह अधिक रहा। इस वजह से उत्तर पूर्वी जिले के चार अस्पतालों में 114.75 फीसद टीकाकरण हुआ। नई दिल्ली के इलाके में स्थिति नौ अस्पतालों व पूर्वी दिल्ली के छह अस्पतालों टीकाकरण सबसे कम रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 31 Jan 2021 08:32 AM (IST)
Hero Image
शनिवार को 106 केंद्रों पर 8774 कर्मचारियों ने लगवाए टीके-निर्धारित लक्ष्य से 82.77 फीसद हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में शनिवार को 106 टीकाकरण केंद्रों पर 8774 डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका टीका लगवाया। इस तरह एक दिन में निर्धारित लक्ष्य से 82.77 फीसद टीकाकरण हुआ। इस दौरान सिर्फ 10 कर्मचारियों को हल्का दुष्प्रभाव हुआ। इनमें से किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। कोरोना का टीकाकरण शुरू हुए दो सप्ताह हो चुका है। इस दौरान दिल्ली में अब तक कुल 25.18 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। इस तरह एक चौथाई स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवा चुके हैं।

सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य

दिल्ली में करीब सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिसमें से अब तक कुल 56,674 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवा चुके हैं। शुरुआत में 81 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था। अब यह संख्या बढ़कर 106 हो गया है। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अगले कुछ दिनों में टीकाकरण केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। 106 केंद्रों पर 10,600 कर्मचारियों को टीका लगवाने का लक्ष्य था। इसके तहत 98 केंद्रों पर 9800 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड टीका दिया जाना था। जबकि 8378 कर्मचारियों को यह टीका लगा। इनमें से सात कर्मचारियों को हल्का दुष्प्रभाव हुआ।

वहीं, आठ केंद्रों पर 800 कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका देने का लक्ष्य था। इन केंद्रों पर टीकाकरण कम रहा। सिर्फ 396 कर्मचारियों ने कोवैक्सीन टीका लिया। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से 50 फीसद से भी कम है। कोवेक्सीन लेने वाले सिर्फ तीन कर्मचारियों को हल्की परेशानी हुई।

उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक टीकाकरण

उत्तर पूर्वी जिले के अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर उत्साह अधिक रहा। इस वजह से उत्तर पूर्वी जिले के चार अस्पतालों में 114.75 फीसद टीकाकरण हुआ। नई दिल्ली के इलाके में स्थिति नौ अस्पतालों व पूर्वी दिल्ली के छह अस्पतालों टीकाकरण सबसे कम रहा है।

जिलेवार टीकाकरण की स्‍थिति

जिला - केंद्र- टीकाकरण- फीसद में

मध्य दिल्ली 13 1178 90.61

पूर्वी दिल्ली 6 397 66.16

नई दिल्ली 9 556 61.77

उत्तरी दिल्ली 5 351 79.20

उत्तर पूर्वी दिल्ली 4 459 114.75

उत्तर पश्चिमी दिल्ली 14 1040 74.28

शाहदरा 7 659 94.14

दक्षिणी दिल्ली 13 1138 87.53

दक्षिण पूर्वी दिल्ली 11 1057 96.09

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 10 679 67.90

पश्चिमी दिल्ली 14 1260 90.00

जिलेवार हल्के दुष्प्रभाव की स्थिति

मध्य दिल्ली- 0

पूर्वी दिल्ली- 1

नई दिल्ली- 0

उत्तरी दिल्ली- 1

उत्तर पूर्वी दिल्ली- 0

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 0

शाहदरा- 2

दक्षिणी दिल्ली- 4

दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 1

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 1

पश्चिमी दिल्ली-

कुल--- 10

दिल्ली में कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा

तारीख- लक्ष्‍य- टीकेे लगे- फीसद

16 जनवरी 8117 4319 53.20

18 जनवरी 8136 3598 44.22

19 जनवरी 10,125 4936 48.75

21 जनवरी 8100 5942 73.35

23 जनवरी 8100 6967 86.01

25 जनवरी 8100 7408 91.45

27 जनवरी 8100 6545 80.80

28 जनवरी 10,600 8244 77.77

30 जनवरी 10,600 8774 82.77

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।