Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccination: दिल्ली में रिकार्ड 39 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

Coronavirus Vaccination in Delhiः राजधानी में टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। इस वजह से शनिवार को रिकार्ड 39853 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। यह अब तक का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 14 Mar 2021 08:13 AM (IST)
Hero Image
एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 39,853 लोगों को लगा टीका
नई दिल्ली, राहुल चौहान। राजधानी में टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। इस वजह से शनिवार को रिकार्ड 39,853 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। यह अब तक का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, यह संख्या भी अभी क्षमता से कम है। दिल्ली में एक दिन में करीब 45 हजार लोगों को टीका लगाने की क्षमता है। हालांकि जिस तरह से शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 9278 अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। इससे आने वाले दिनों में दिल्ली में पूरी क्षमता के साथ टीका लगवाने की उम्मीद है। शनिवार को 29,383 लोगों ने टीके की पहली व 10,470 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। टीकाकरण के बाद सिर्फ एक व्यक्ति में दुष्प्रभाव देखा गया।

13 मार्च को टीकाकरण के आंकड़े

कुल टीकाकरण- 39,853

पहली डोज- 29,383

60 साल से अधिक उम्र के लोग- 20,275

45-59 साल की उम्र के लोग- 3685

अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी-3117

स्वास्थ्य कर्मी-2306

दूसरी डोज लेने वाले स्वास्थ्य व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी-10,470

कोरोना काल में काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर जय प्रकाश हिंदूूराव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनु कपूर, कस्तूरबा अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. अमीता सक्सेना, सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ राज कुमारी इंदौरा, सामाजिक कार्यकर्ता ट्विंकल कालिया, एयर इंडिया से जुड़ी नेहा राणा, शैरी मंडल और किरण दीप कौर को सम्मानित किया गया।

महापौर ने कहा कि महिला का योगदान परिवार से ही महत्वपूर्ण हो जाता है और समाज में रह कर अपने कर्तव्यों का निवर्हन अति विशिष्टता से करना उन्हें औरों से अलग करता है। वे समाज में प्रेरणा का कार्य करती हैं। उनकी सेवाओं को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस दौरान जम-जम फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक योगेंद्र सिंह मान ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उन महिलाओं को चिन्हित कर सम्मान दिया है जिन्होंने असामान्य प्रयास कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर मिसाल कायम की है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।