Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine : टीकाकरण को लेकर देखी जा रही है उदासीनता

टीकाकरण में सबसे बुरी स्थिति गिरधारी लाल अस्पताल की है। यहां 300 का लक्ष्य तीन में टीकाकारण का था। इसमें से केवल 34 ने ही टीका लगवाया है। इसी तरह बालकराम अस्पताल में अब तक 136 ने तो वहीं कस्तूरबा अस्पताल में 127 ने टीका लिया है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Fri, 05 Feb 2021 11:18 AM (IST)
Hero Image
बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में जहां 200 टीके प्रतिदिन लगाने का लक्ष्य हैं।

नई दिल्ली, निहाल सिंह। उत्तरी निगम के चार अस्पतालों में मंगलवार से शुरु हुआ कोरोना के टीकाकरण को लेकर कोरोना योद्धाओं में उदासीनता नजर आ रही है। निगम के अस्पतालों में कम ही मात्रा में लोग टीका लेने पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि तीन दिन में 1500 में कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अभी तक 438 ने टीका लिया है।

सबसे बुरी स्थिति गिरधारी लाल अस्पताल की है। यहां 300 का लक्ष्य तीन में टीकाकारण का था। इसमें से केवल 34 ने ही टीका लगवाया है। इसी तरह बालकराम अस्पताल में अब तक 136 ने तो वहीं, कस्तूरबा अस्पताल में 127 ने टीका लिया है। बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में जहां 200 टीके प्रतिदिन लगाने का लक्ष्य हैं। उसमें तीन दिन में अभी तक 141 ने टीका लगवाया है। टीकाकरण में एक लाभार्थी को हल्के दुष्प्रभाव के लक्षण दिखे। जिसे बाद में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

पहले चरण में तीन फरवरी तक हुए टीकाकरण के आंकड़े

  • तारीख- लक्ष्य- टीके लगे- फीसद
  • 16 जनवरी 8117 4319 53.20
  • 18 जनवरी 8136 3598 44.22
  • 19 जनवरी 10,125 4936 48.75
  • 21 जनवरी 8100 5942 73.35
  • 23 जनवरी 8100 6967 86.01
  • 25 जनवरी 8100 7408 91.45
  • 27 जनवरी 8100 6545 80.80
  • 28 जनवरी 10,600 8244 77.77
  • 30 जनवरी 10,600 8774 82.77
  • 1 फरवरी 10,600 7893 74.46
  • 2 फरवरी 18,300 9357 51.13
  • 3 फरवरी 18,300 7365 40.18

कुल-- 81,348

कोविशील्ड व कोवैक्सीन लेने वाले कर्मचारियों की संख्या

तारीख- कोविशील्ड कोवैक्सीन

  • 16 जनवरी 4012 307
  • 18 जनवरी 3359 239
  • 19 जनवरी 4712 224
  • 21 जनवरी 5668 274
  • 23 जनवरी 6673 294
  • 25 जनवरी 7001 407
  • 27 जनवरी 6251 294
  • 28 जनवरी 7794 450
  • 30 जनवरी 8378 396
  • 1 फरवरी 7428 465
  • 2 फरवरी 8131 1226
  • 3 फरवरी 6377 998 

कुल--- 75,784 5564

जिलेवार टीकाकरण की स्थिति

जिला टीकाकरण

  • मध्य दिल्ली 10,709
  • पूर्वी दिल्ली 4747
  • नई दिल्ली 5778
  • उत्तरी दिल्ली 3540
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली 2653
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली 11,198
  • शाहदरा 5641
  • दक्षिणी दिल्ली 9844
  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली 9536
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 6721
  • पश्चिमी दिल्ली 10,984 
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।