Move to Jagran APP

स्मॉग टावर स्थापित करने में भ्रष्टाचार, होनी चाहिए जांचः रामवीर सिंह बिधूड़ी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्मॉग टावर का उद्घाटन 2021 में बड़े जोर-शोर से किया था। 23 करोड़ की लागत से बने इस स्मॉग टावर के प्रचार पर भी काफी राशि खर्च की गई थी। पिछले साल अप्रैल में भी यह बंद कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने इसे फिर से चालू किया था।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:42 AM (IST)
Hero Image
स्मॉग टावर स्थापित करने में भ्रष्टाचार, होनी चाहिए जांचः रामवीर सिंह बिधूड़ी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। प्रदूषण रोकथाम के नाम भ्रष्टाचार किया गया। वेतन न मिलने के कारण स्मॉग टावर को कर्मचारियों ने ही बंद कर दिया है। दिल्ली में पिछले ढाई महीने में एक भी दिन दिल्ली को स्वच्छ हवा नहीं मिल पाई।

पिछले साल अप्रैल में भी कर दिया गया था बंद 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्मॉग टावर का उद्घाटन 2021 में बड़े जोर-शोर से किया था। 23 करोड़ की लागत से बने इस स्मॉग टावर के प्रचार पर भी काफी राशि खर्च की गई थी। पिछले साल अप्रैल में भी यह बंद कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने इसे फिर से चालू किया था, लेकिन अब दिसंबर का वेतन न दिए जाने के कारण कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया और टावर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल प्रचार के लिए इस तरह की हवाई योजनाएं बनाती है और उसमें नियम कानून का पालन नहीं किया जाता है।

"यह 20 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में प्रभावी नहीं"

यह टावर भी बिना अनुमति या अनुशंसा के चालू कर दिया गया। दिल्ली सरकार की प्रदूषण समिति ने भी कभी इसकी सिफारिश नहीं की बल्कि इसकी सफलता पर भी आशंका ही जाहिर की। इस बारे में आइआइटी मुंबई की रिपोर्ट के अनुसार यह 20 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में प्रभावी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि बिना किसी अध्ययन के इस स्मॉग टावर पर करोड़ों रुपये खर्च क्यों किए गए? इसका काम जिस कंपनी को दी गई उसका आम आदमी पार्टी से संबंध की भी जांच होनी चाहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।